फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   captive death

बंदी की मौत के मामले विरोध प्रदर्शन कर डीसी व एसपी को सौंपा ज्ञापन,कार्रवाई की मांग

Sun, 28 Jul 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
captive death
नारनौल में विचाराधीन बंदी की मौत को लेकर पुलिस अधीक्षक के निवास पर ज्ञापन सौंपने जा रहे लोगों को ? - फोटो : Narnol
चोरी के प्रयास में नसीबपुर जेल में बंद विचाराधीन बंदी कमल की मौत को लेकर परिजनों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साएं परिजनों ने एक किन्नर व पुलिस कर्मचारियों की मारपीट से बंदी की मौत होने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने सड़क मार्ग जाम करने की कोशिश भी की। इसके बाद परिजनों ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच करने व दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन को सौंपे ज्ञापन में मृतक के भाई राहुल ने बताया कि 23 जुलाई को उसको सूचना मिली की उसके भाई कमल को मोहल्ला कोलियान के लोगों ने पकड़ रखा है। कमल इंदिरा कॉलोनी में ही एक किन्नर के घर में घुस गया था। उसे एक किन्नर ने पकड़कर घर में बांधकर बुरी तरह से मार पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज रणबीर शर्मा व अन्य पुलिस कर्मियों ने भी कमल के साथ मारपीट की। पुलिस कर्मचारियों ने परिजनों को कमल से मिलने देने की बजाय थाने से भगा दिया और कोर्ट में पेश करने की बात कही। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कमल को अदालत में पेश किया, जहां से उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया गया। नसीबपुर जेल में ही कमल की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस रात के समय उसे नागरिक अस्पताल लेकर गई। जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। पुलिस उसे रोहतक ले गई और उपचार के दौरान 25 जुलाई को मौत हो गई। पुलिस कर्मचारियों ने इसकी सूचना परिजनों को फोन पर दी। सूचना पाकर परिजनों ने शुक्रवार शाम थाने में पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मामले में उपायुक्त जगदीश शर्मा ने परिजनों को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। इसके बाद शनिवार को परिजनों ने विरोध प्रदर्शन कर कमल की मौत किन्नर की मारपीट व जेल में सही समय पर उपचार नहीं मिलने से होना बताया। परिजनों का कहना है कि कमल मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने परिजनों को शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed