फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   cantonment of mahendragad bjp

लोकसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में बनी आंधी को विधानसभा चुनाव में तूफान बनाना है: कृष्ण लाल पंवार

Mon, 22 Jul 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
cantonment of mahendragad bjp
सतनाली फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा - फोटो : Narnol
कस्बे में स्थित शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर रविवार को भाजपा के सतनाली एवं पाली मंडल के कार्यकर्त्ताओं की मीटिंग आयोजित की गई। इस मौके परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार और शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में हरियाणा प्रदेश में बनी आंधी को आने वाले विधानसभा चुनाव में तूफान बनाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान 20 से 22 जुलाई तक पार्टी से जोडने का विशेष पर्व है। इस अभियान को 6 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था। शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा 11:50 करोड़ लोगों के सदस्यों की सबसे बड़ी विश्व की पार्टी है। उन्होंने कहा कि पाली मंडल में 53 बूथ हैं वहीं सतनाली मंडल में 61 बूथ हैं। उन्होंने कहा कि पुराने पार्टी के सदस्य को सक्रिय सदस्य बनाने के लिए 25 और इससे अधिक सदस्य बनाने का प्रयास करें। नए पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 और इससे अधिक सदस्य बनाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ भाजपा की छावनी हैं वहीं सतनाली भाजपा का किला है। उन्होंने परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार को आश्वस्त किया कि जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र हैं। जिनमें महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र पार्टी के सक्रिय सदस्य बनाने में महेंद्रगढ़ जिले के साथ-साथ पूरे हरियाणा में अव्वल रहेगा। इस अवसर पर पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर इनेलो नेता दीवान सिंह शेखावत, उसके सर्मथकों ने इनेलो छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा और परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दीवान सिंह शेखावत को और उनके साथियों को पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनको पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व मंत्री सुंदरलाल काका, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार मेहता, राजेंद्र शेखावत, सतवीर ठाकुर, पूर्व जिला उपप्रमुख भागीरथ सिंह, डालू सिंह चेयरमैन, कप्तान राजेंद्र लांबा, लीला शेखावत, सतनाली ब्लाक समिति की चेयरमैन मोनिका नागर, सुरेंद्र गोठवाल, राकेश जवाहर, एडवोकेट बलबीर सिंह शेखावत , अनुराधा चौधरी, पवन खैरवाल, विक्की खुडाना, अमित माधोगढ़, संदीप ठाकुर, विधानंद लांबा, सुनील प्रधान रिवासा, रविंद्र यादव धौली सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed