फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Canter carrying cattle collides with vehicle, two injured

Mahendragarh-Narnaul News: गोवंशों को ले जा रहे कैंटर की वाहन से टक्कर, दो घायल

Mon, 27 Nov 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 27 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Canter carrying cattle collides with vehicle, two injured
महेंद्रगढ़। ग्रीन कॉरिडोर 152डी पर रविवार सुबह गोवंशों को ले जा रहा कैंटर एक अन्य भारी वाहन से टकरा गया। यह हादसा बुचावास टोल से दादरी की ओर करीब 4 किलोमीटर दूर हुआ है। हादसे में 3 गाय व 2 बछड़ों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कैंटर चालक व उसके साथी को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने दोनों एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने गायों को श्री श्याम विकलांग गोशाला में पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कैंटर चालक 13 गाय व 2 बछड़ों को पंजाब से महाराष्ट्र लेकर जा रहा था, लेकिन बुचावास टोल से कुछ ही दूरी पर कैंटर किसी अन्य भारी वाहन से टकरा गया। कैंटर के आगे के हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घायल चालक व उसके सहयोगी का एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। जहां उनकी हालात सामान्य बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है की हादसा किन कारणों से हुआ और किस वाहन के साथ ट्राले की भिड़ंत हुई है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही हादसे में करनाल के राजीव कॉलोनी इंद्री के वार्ड नंबर 11 निवासी घायल चालक इरशाद व उसके भाई नवाब को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में 3 गाय और 2 बछड़ों की मौत हो गई है। बाकी का गोशाला में उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि यह दुधारू गाय हैं। गाड़ी को चेक किया गया तो उनके पास पूरे कागज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed