फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Campaign launched to curb dengue using Gambusia fish.

Mahendragarh-Narnaul News: गंबुजिया मछलियों से डेंगू पर लगाम लगाने की मुहिम शुरू

Sat, 25 Jul 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched to curb dengue using Gambusia fish.
फोटो 12 गांव चंदपुरा में गंबुजिया मछलियां डालते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत: विभाग
मंडी अटेली। क्षेत्र के गांव चंदपुरा, सुजापुर व बजाड़ में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष पहल की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. अशोक कुमार के मार्गदर्शन में इन गांवों के सार्वजनिक जोहड़ों में गंबुजिया मछलियां डलवाई गईं।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएमओ डॉ. अशोक ने बताया कि गंबुजिया मछलियां डेंगू के लार्वा को खत्म करने में बेहद कारगर होती हैं। यह मछलियां पानी में मौजूद मच्छरों के लार्वा को खाकर उनकी संख्या को नियंत्रित करती हैं, जिससे डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों के फैलाव को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने आसपास साफ-सफाई रखें और पानी जमा न होने दें। वहीं बजाड़ गांव में सरपंच प्रतिनिधि जोगेंद्र कुमार ने भी अपने गांव के जोहड़ में गंबुजिया मछलियां डलवाकर इस अभियान में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चंदपुरा की सरपंच सरला देवी ने इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता और रोकथाम अभियान भविष्य में भी जारी रहने चाहिए ताकि गांवों में बीमारियों का खतरा कम हो सके और लोगों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed