फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Buses will go to eight districts for police constable exam, booking can be done today

पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के जिला बस स्टैंड से आठ जिलों में जाएंगी बसें, परीक्षार्थी आज से करा सकेंगे बुकिंग

Fri, 29 Oct 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Buses will go to eight districts for police constable exam, booking can be done today
महेंद्रगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती को ध्यान में रखते हुए महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से आठ जिलों के लिए बसों की एडवांस बुकिंग शनिवार से शुरू हो जाएगी। परीक्षार्थी शनिवार से आवागमन के लिए बस स्टैंड पहुंचकर टिकट बुकिंग करा सकते हैं। बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चार काउंटर बनाए गए हैं। बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 31 अक्तूबर, एक व दो नवंबर को हरियाणा पुलिस मेल कांस्टेबल की नियुक्ति के लिए प्रदेश के अनेक जिलों में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

- टिकट बुकिंग के समय दिए जाएंगे सीट नंबर
बस स्टैंड इंचार्ज वेदप्रकाश ने बताया कि क्षेत्र के युवा भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए दोनों तरफ की टिकट बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग के समय सीट नंबर दिए जाएंगे। प्रदेश के आठ जिलों में प्रतिदिन सुबह व शाम दो परीक्षा होगी। शनिवार से एडवांस बुकिंग शुरू की जाएगी। सीट संख्या पूरी होने पर शीघ्र बस को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

-------------
- इन जिलों में जाएंगी राज्य परिवहन की बसें
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रदेश के अनेक जिलों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से चंड़ीगढ, पंचकूला, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत सहित अन्य जिलों के लिए परिवहन सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा जहां आवश्यकता होगी वहां एक बस को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यूं करा सकते हैं परीक्षार्थी अपनी टिकट बुकिंग
प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए परीक्षार्थी 31 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा के लिए 30 अक्तूबर को, 1 नंवबर को होन वाली परीक्षा के लिए 31 अक्तूबर को, 2 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए 1 नवंबर को अपनी टिकट बुकिंग करा सकते हैं। बस स्टैंड पर सुबह 9 से शाम 3 बजे तक टिकट बुकिंग के लिए काउंटर खुले रहेेंगे। सुबह-शाम दो चरणों में होने वाली परीक्षा में सुबह वाली शिफ्ट के लिए रात्रि 9 बजे तथा शाम वाली शिफ्ट के लिए सुबह 4 बजे बसें रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed