{"_id":"617c380a5009ff40a678c78d","slug":"buses-will-go-to-eight-districts-for-police-constable-exam-booking-can-be-done-today-narnol-news-rtk6284909181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के जिला बस स्टैंड से आठ जिलों में जाएंगी बसें, परीक्षार्थी आज से करा सकेंगे बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के जिला बस स्टैंड से आठ जिलों में जाएंगी बसें, परीक्षार्थी आज से करा सकेंगे बुकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती को ध्यान में रखते हुए महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से आठ जिलों के लिए बसों की एडवांस बुकिंग शनिवार से शुरू हो जाएगी। परीक्षार्थी शनिवार से आवागमन के लिए बस स्टैंड पहुंचकर टिकट बुकिंग करा सकते हैं। बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चार काउंटर बनाए गए हैं। बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 31 अक्तूबर, एक व दो नवंबर को हरियाणा पुलिस मेल कांस्टेबल की नियुक्ति के लिए प्रदेश के अनेक जिलों में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- टिकट बुकिंग के समय दिए जाएंगे सीट नंबर
बस स्टैंड इंचार्ज वेदप्रकाश ने बताया कि क्षेत्र के युवा भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए दोनों तरफ की टिकट बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग के समय सीट नंबर दिए जाएंगे। प्रदेश के आठ जिलों में प्रतिदिन सुबह व शाम दो परीक्षा होगी। शनिवार से एडवांस बुकिंग शुरू की जाएगी। सीट संख्या पूरी होने पर शीघ्र बस को रवाना किया जाएगा।
-------------
- इन जिलों में जाएंगी राज्य परिवहन की बसें
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रदेश के अनेक जिलों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से चंड़ीगढ, पंचकूला, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत सहित अन्य जिलों के लिए परिवहन सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा जहां आवश्यकता होगी वहां एक बस को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन
- यूं करा सकते हैं परीक्षार्थी अपनी टिकट बुकिंग
प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए परीक्षार्थी 31 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा के लिए 30 अक्तूबर को, 1 नंवबर को होन वाली परीक्षा के लिए 31 अक्तूबर को, 2 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए 1 नवंबर को अपनी टिकट बुकिंग करा सकते हैं। बस स्टैंड पर सुबह 9 से शाम 3 बजे तक टिकट बुकिंग के लिए काउंटर खुले रहेेंगे। सुबह-शाम दो चरणों में होने वाली परीक्षा में सुबह वाली शिफ्ट के लिए रात्रि 9 बजे तथा शाम वाली शिफ्ट के लिए सुबह 4 बजे बसें रवाना होंगी।