फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bus queue shelters will now be constructed at 14 rural bus stands.

Mahendragarh-Narnaul News: अब 14 ग्रामीण बस स्टैंड पर बनेंगे बस क्यू शेल्टर

Fri, 17 Jul 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bus queue shelters will now be constructed at 14 rural bus stands.
फोटो संख्या:57- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड---- संवाद
महेंद्रगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में बस यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए परिवहन विभाग ने क्षेत्र के 14 ग्रामीण बस स्टैंडों पर बस क्यू शेल्टर बनाया जाएगा। लंबे समय से ग्रामीण बस स्टैंडों पर यात्रियों को खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ता था। गर्मी में तेज धूप, बरसात के दौरान भीगने और सर्दी में खुले स्थान पर खड़े रहने की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विभाग प्रत्येक बस क्यू शेल्टर के निर्माण पर करीब 2.67 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग की ओर से एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करवाया जाएगा। बता दें कि कई ग्रामीण बस स्टैंडों पर बसों के ठहराव के लिए स्थान तो निर्धारित हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण सुधीर, संजय, प्रमोद, कुलदीप ने बताया कि वर्षों से बस स्टैंडों पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। बरसात के दिनों में यात्रियों को पेड़ों या दुकानों के सामने खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता था जबकि गर्मी के मौसम में तेज धूप बड़ी परेशानी बन जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में बनाया जाएगा बस क्यू शेल्टर
विभाग की ओर से गांव बास खुडाना, भुरजट, भांडोर नीची, गुलावला, भालखी, पथरवा, निंभेहड़ा, आदलपुर, पालड़ी, भगड़ाना, जोनावास, खातोद, बलायचा, नांगल सिरोही में बस क्यू शेल्टर बनाया जाएगा। इससे यात्रियों को सर्दी, गर्मी, बारिश के मौसम में यात्रियों को बसों के इंतजार करने में आसानी होगी।

-------------
वर्जन:
रोडवेज विभाग की ओर से 14 ग्रामीण बस स्टैंड पर बस क्यू शेल्टर बनाया जाएगा। इसका एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article