फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bus from narnol to delhi has gon 23 passengers

23 यात्रियों को लेकर नारनौल से दिल्ली गई रोडवेज बस

Tue, 19 May 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
bus from narnol to delhi has gon 23 passengers
नारनौल बस स्टैंड पर यात्री अपनी जांच करवाते हुए। - फोटो : Narnol
लॉकडाउन के बीच मंगलवार दोपहर तीन बजे नारनौल से दिल्ली बस के जरिए 23 यात्रियों ने यात्रा की। वहीं पंचकूला 28 यात्री और रेवाड़ी 43 यात्री गए। सुबह बस स्टैंड पर सभी को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद ही सोशल डिस्टेंस के साथ यात्रियों को बस में बैठाया गया।
विज्ञापन

बस स्टैंड प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे नारनौल डिपो की बस 28 लोगों को लेकर पंचकूला रवाना हुई। 28 लोगों ने ऑनलाइन टिकट बुक कराया था। सुबह साढ़े आठ बजे नारनौल से रेवाड़ी बस से 26 लोग गए। रेवाड़ी के लिए 30 लोगों ने टिकट बुक कराया था। दोपहर तीन बजे की बस से 17 यात्री रेवाड़ी गए। इस प्रकार रेवाड़ी तक कुल 43 लोगों ने यात्रा की। प्रभारी विक्रम ने बताया कि मंगलवार से दिल्ली-नारनौल के बीच बस सेवा शुरू हो गई है। हरियाणा रोडवेज की दिल्ली डिपो की बस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह साढ़े नौ बजे का समय है। इसके बाद यही बस नारनौल डिपो से दोपहर तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि बस से 23 यात्री दिल्ली गए। इससे पहले यात्रियों की बस स्टैंड पर थर्मल स्कैनिंग की गई। इसके बाद यात्री बस में सवार हुए। इस दौरान सभी यात्री मास्क लगाए हुए थे। बता दें कि शुक्रवार से रोडवेज ने पंचकूला व रेवाड़ी के लिए बस सेवा शुरू की थी। सुबह साढ़े आठ बजे बसें पंचकूला व रेवाड़ी के लिए जाती हैं। दोपहर तीन बजे एक बस रेवाड़ी जाती है। अब दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। रोडवेज की सभी बसों में यात्रा करने के लिए यात्री को ऑनलाइन टिकट बुक कराना होगा। इसके साथ ही आधे घंटा पहले बस स्टैंड पर पहुंचना जरूरी है। जिससे उसकी थर्मल स्कैनिंग और अन्य औपचारिकताएं पूरी हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed