{"_id":"68f52cc0ef0d3bf3c30ff4a1","slug":"burn-ward-will-be-set-up-in-the-civil-hospital-today-narnol-news-c-196-1-nnl1005-131258-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में आज बनाया जाएगा बर्न वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में आज बनाया जाएगा बर्न वार्ड
Sun, 19 Oct 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 08नागरिक अस्पताल में बने हुए ट्राइएज वार्ड में उपचाराधीन मरीज,जिसे बर्न वार्ड बन
- फोटो : Reasi news
नारनौल। दीपावली पर पटाखों के कारण आगजनी की आशंका के मद्देनजर नागरिक अस्पताल में आपातकालीन भवन में बने ट्राइ एज वार्ड को बर्न वार्ड बनाया जाएगा। इसमें 8 बेड है। दो चिकित्सक की नियुक्ति की गई है।
हालांकि गत वर्ष दीपावली से दो दिन पहले बर्न वार्ड बनाया गया था लेकिन इस बार केवल दीपावली के दिन ही बर्न वार्ड बनाया जाएगा। अभी वार्ड को सामान्य उपचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
पटाखे से जलने का अभी तक नागरिक अस्पताल में केवल एक केस आया है। धनतेरस के दिन शाम के समय पटाखे जलाते समय एक बच्चे के हाथ जल गए थे। उपचार कर के बच्चे को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
उप चिकित्सा अधीक्षक नारनौल डॉ. विजय डबास का कहना है कि आमजन की सुविधा के लिए दीपावली के दिन बर्न वार्ड बनाया जाएगा और दो चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। बेहतर उपचार के लिए दवा सहित सभी सुविधाएं नागरिक अस्पताल में उपलब्ध है। आमजन से अपील है कि पटाखे चलाते समय सावधानी बरतें और छोटे बच्चों को अकेले पटाखे नहीं चलाने दें।