फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bulldozers raze illegal colony spanning five acres

Mahendragarh-Narnaul News: पांच एकड़ अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 10 डीपीसी और 2 मकान ध्वस्त

Fri, 10 Jul 2026 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers raze illegal colony spanning five acres
फोटो 2अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करते जिला नगर योजनाकार की टीम।स्रोत: विभाग
नारनौल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र नारनौल में पांच एकड़ भूमि में बनी 10 डीपीसी (सुरक्षात्मक परत), नौ चहारदीवारी, दो मकान और एक दुकान को ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही सभी रोड नेटवर्क भी उखाड़ दिए गए।
विज्ञापन

विभाग ने बाईपास रोड और बीपीएस स्कूल के पास कुल्ताजपुर रोड पर राजस्व संपदा मौजा रसूलपुर में लगभग पांच एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई। यह पूरी तोड़फोड़ ड्यूटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार सहायक नगर योजनाकार नारनौल की अगुवाई में हुई। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने कहा कि नियंत्रित क्षेत्र या शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ से लाइसेंस अनुमति लेने के बाद ही कृषि भूमि को रिहायशी या वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें। ऐसा न करने पर चूककर्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी अवैध कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर प्लॉट न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता और निर्माण से पहले नियमानुसार अनुमति लेने के बारे में जिला नगर योजनाकार कार्यालय नारनौल से किसी भी कार्यदिवस में पता किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed