फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bulks fired in broad daylight on liquor contracts, salesmen narrowly escaped

शराब के ठेके पर बदमाशों ने दिनदहाड़े चलाई गोली, बाल-बाल बचा सेल्समैन

Sun, 07 Feb 2021 10:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Bulks fired in broad daylight on liquor contracts, salesmen narrowly escaped
थनवास बस स्टैंड के पास स्थित शराब के ठेके पर रविवार को बदमाशों ने गोली चला दी। इस दौरान उतर प्रदेश निवासी सेल्समैन की जान बाल-बाल बच गई। बदमाश सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर आए थे। घटना को अंजाम देकर शराब की बोतल सहित बदमाश कार में सवार होकर आसानी से फरार हो गए। घटना की सूचना पर नांगल चौधरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना से बस स्टैंड स्थित दुकानदारों सहित बस्ती के लोगों में दहशत का माहौल बना है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी थनवास बस स्टैंड के पास संचालित शराब के ठेके पर आकर रुकी। गाड़ी से उतर कर आए दो बदमाशों मे से एक ने सेल्समैन से आइबी शराब की बोतल मांगी, जबकि दूसरा बदमाश पीछे खड़ा हुआ था। सेल्समैन ने शराब की बोतल निकालकर काउंटर पर रख दी। इसके बाद बदमाश बोतल उठाने लगा तो सेल्समैन ने पैसे मांगे। इस पर बदमाश ने कहा कि पैसे नहीं दें तो क्या करेगा। इतनी ही देर में पीछे खड़े दूसरे बदमाश ने गोली चला दी। इस पर सेल्समैन काउंटर के नीचे छिप गया। इसके बाद बदमाश शराब की बोतल सहित स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार भी सहम गए। बस्ती में भी दहशत फैल गई। इसके बाद सूचना पाकर नांगल चौधरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मौका मुआयना किया और सेल्समैन से जानकारी हासिल की। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
दो बदमाश स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर ठेके पर शराब लेने पहुंचे थे। सेल्समैन द्वारा पैसे मांगने पर बदमाशों ने सेल्समैन पर गोली चला दी और भाग निकले। घटना के दस मिनट बाद ही वे ठेके पर पहुंच गए थे। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कृष्ण कुमार, संचालक शराब ठेका थनवास।
वर्जन-
जांच अधिकारी आने के बाद ही मामले का पता चल पाएगा। अभी वे मामले में कुछ भी नहीं कह सकते।
-मेहर सिंह, थाना इंचार्ज नांगल चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed