फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Building construction union supported the strike

भवन निर्माण यूनियन ने हड़ताल को दिया समर्थन

Thu, 02 Dec 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Building construction union supported the strike
हड़ताल के समर्थन में धरने के दौरान मांगों को लेकर नारेबाजी करते यूनियन के सदस्य। संवाद - फोटो : Narnol
भवन निर्माण कामगार यूनियन खंड सतनाली के मजदूरों व कारीगरों ने निर्माण मजदूरों के अखिल भारतीय संघ के आह्वान पर की जा रही दो दिवसीय हड़ताल के समर्थन में अंबेडकर पार्क में धरना दिया। यूनियन के जिला प्रधान राजबीर गोठवाल ने बताया कि सरकार मजदूरों को सुविधाओं से वंचित करना चाहती है। इसके विरोध में निर्माण मजदूरों के अखिल भारतीय संघ के आह्वान पर दो व तीन दिसंबर को हड़ताल की जा रही है। राज्य कमेटी ने हरियाणा में दो दिन के महा पड़ाव की योजना बनाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा श्रम कानूनों को खत्म करके चार लेबर कोड में बदल दिया है। जिनसे मजदूरों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने का रास्ता खोल दिया गया है क्योंकि इन कोडों में न तो न्यूनतम वेतन का प्रावधान है और न ही काम की समय सीमा तय की गई है। प्रदेश में निर्माण कल्याण बोर्ड में पंजीकरण नहीं हो रहा है जिससे मजदूर, कारीगर बोर्ड के लाभ से वंचित हैं। मांगों को लेकर यूनियन लंबे समय से संघर्ष कर रही है और इसी को लेकर इस हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया है। इस मौके पर यूनियन के बलबीर, मनीष, विद्यानंद, निर्मल, सुरेश, कर्मवीर, सतीश, विजय, विनोद, सोमबीर, मोहन, मदन, अमित, अजीत, अनिल, शमशेर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed