नारनौल। भवन निर्माण कारीगर-मजदूर यूनियन संबंधित एआईयूटीयूसी के आह्वान पर श्रम कार्यालय रेवाड़ी के समक्ष जारी धरने में बुधवार को जिला की ओर से जिला प्रधान सीताराम के नेतृत्व में यूनियन के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
उन्होंने कहा कि यूनियन अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर लंबे समय से धरना प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन राज्य सरकार मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी कर रही हैं। कोरोना महामारी में भवन निर्माण कामगारों सहित असंगठित क्षेत्र के सभी कामगारों को कम से कम 10 हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक नकद सहायता राशि दी जाएं। फैमिली आईडी की शर्त हटाई जाए और मजदूरों का 90 दिन के कार्य की स्व-सत्यापन मान्य हो, कार्रवाई प्रक्रिया पूरे हरियाणा में एक समान की जाएं। धरने में मोहर सिंह, बलबीर सिंह, महावीर, वेदप्रकाश, मनीराम, अर्जुन, कैलाश, रामस्नेही, हंसराज, मोनू व हरिदास मौजूद रहे।