फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BSP did the panchayat regarding the demands of farmers and laborers

बसपा पार्टी ने किसान व मजदूरों की मांगों को लेकर की पंचायत

Thu, 07 Oct 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
BSP did the panchayat regarding the demands of farmers and laborers
मंडी अटेली। मंडियों में बाजरा की सरकारी खरीद तत्काल शुरू करने, किसान, मजदूर की ज्वलंत मांगों को लेकर बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में अटेली में किसान मजदूर पंचायत आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता बसपा नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने की।
विज्ञापन

किसान, मजदूर पंचायत में सर्वसम्मति से 11 प्रस्ताव पास कर जिले की मंडियों में बाजरा की सरकारी खरीद तत्काल शुरू करने, गांव, शहरों तथा कस्बों में मलेरिया तथा डेंगू की रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाने, डीडीटी का छिड़काव व फॉगिंग करने, भवन निर्माण मजदूरों का 90 दिन मजदूरी पंजीकरण वेरीफाई का अधिकार मजदूर यूनियनों को देने, मनरेगा के तहत साल में कम से कम 300 दिन की रोजगार गारंटी देने और दिहाड़ी 450 रुपये करने, अटेली को उपमंडल का दर्जा देने, दौंगड़ा अहीर को उप तहसील बनाने, मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत सभी घोषणाओं पर 15 दिन के अंदर काम चालू करने, जर्जर सड़कों की मरम्मत करने की मांगें की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शीतल दास, अशोक नारनौलिया, लालचंद शर्मा, दान सिंह, अश्वनी, डिगराम, भागसिंह, ओमप्रकाश, मोहर सिंह, बलबीर सिंह, हरि सिंह, नत्थू सिंह, हरद्वारीलाल, प्रताप सिंह, हरपाल सिंह, जगदीश प्रसाद, गजराज, रामफल समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed