फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bridges built on roads and canals are inviting accidents

सड़कों और नहरों पर बनीं पुलिया हादसों को दे रहीं निमंत्रण

Tue, 16 Nov 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bridges built on roads and canals are inviting accidents
दौंगड़ा नहर की टूटी पुलिया। संवाद - फोटो : Narnol
नहरों पर बनाई गई पुलिया पर सुरक्षा दीवार नहीं होने की वजह से वे मौत को निमंत्रण दे रहे हैं। इन पुलियों पर कई बड़े हादसे हो चुके हैं। दो दिन पहले ही महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी रोड पर झगड़ौली नहर का हादसा इसका ज्वलंत उदाहरण है। नहर में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहां पर भी एल टाइप सुरक्षा दीवार नहीं है। इससे पहले दौंगड़ा नहर, रेवाड़ी रोड पर गंदा नाला के पास भी कई हादसे हो चुके हैं। उसके बाद भी लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग नहीं जाग रहा। नारनौल से रेवाड़ी रोड पर छलक नाला, गंदा नाला एवं कृष्णावती नदी पर पुल बना हुआ है। उस स्थान पर भी एल टाइप सुरक्षा दीवार नहीं बनी हुई है।
विज्ञापन

पांच वर्ष पहले दौंगड़ा नहर पर हुआ था बड़ा हादसा
पांच वर्ष पहले दौंगड़ा नहर पर भी हादसा हुआ था। उस समय बोलेरो गाड़ी में छह लोग सवार होकर शादी में गए थे। रात को लौटते समय धुंध अधिक होने की वजह से गाड़ी नहर में गिर गई थी। इस हादसे में जुड़वा बच्चों की मौत हो गई थी। बाकी के लोगों को जैैसे-तैसे निकाल लिया गया था। यह रोड बहरोड को जोड़ने का सबसे छोटा रास्ता है। इस रोड से शहर के लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों का जड़ाव है। अभी तक वहां भी एल टाइप सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई है। पुलिया के दोनों ओर तीन छोटे-छोटे ब्रेक अवश्य बनाए गए है।
विज्ञापन

छलक नाले में गिरा था डीजल से भरा कैंटर
दो वर्ष पूर्व रेवाड़ी की ओर से आ रहा डीजल से भरा कैंटर छलक नाले में जा गिरा था। उस समय सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई थी। कैंटर नाले में गिरने से आग लग गई थी। लगभग दो दिन तक रेवाड़ी रोड बंद रहा था। इससे पूर्व एक पत्थर से भरा ट्रक भी पलट गया था। गनीमत रही कि इन हादसे में कोई हानि नहीं हुई थी। दौंगड़ा से नांगल सिरोही रोड पर नहर बनी पुलिया भी जर्जर हो चुकी है। इस पुलिया से भी दो-तीन बाइक सवार गिर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हैं 600 से 700 पुलिया
जिले में लगभग 600 से 700 छोटे-बड़े पुल और पुलिया बनाए गए हैं। इनमें से कई जर्जर हालत में हैं। कई पुलियों पर एंगल टूटे हुए हैं। नहरों के अलावा भी कई सड़कों पर पुलिया बनी हुई हैं। रेवाड़ी रोड पर कृष्णावती नदी पर बना 20 मीटर लंबा पुल जर्जर हो चुका है। इसकी एक साइड बनी सुरक्षा दीवार भी टूट गई है। उस पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस रोड पर प्रतिदिन सात से आठ हजार वाहनों को आवागमन होता है। इस पर ही आरपीएस तथा यदुवंशी जैसे बड़े स्कूल भी हैं।
हमने सभी नहरों की पुलिया पर सुरक्षा दीवार बनाई हुई है। नारनौल ब्रांच पर बने लगभग 20 बड़े पुलों के लिए हमने प्रोजेक्ट बनाकर भेजा हुआ है। उनको आरसीसी का बनाया जाएगा। भविष्य में 90 डिग्री की बजाय 45 डिग्री पर सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। सभी पुल और पुलिया की सुरक्षा दीवार को ठीक करने के लिए सरकार पॉलिसी बनाए तो इनको ठीक किया जा सकता है। क्योंकि इतने पुल और पुलिया को ठीक करवाने के लिए हमारे पास बजट नहीं होता। जो खतरनाक पुल या पुलिया हैं वहां पर हम अपने लेवल पर ठीक करवाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। -सुरेश यादव, एसई, नहर विभाग।

रेवाड़ी रोड पर कृष्णावती नदी के पुल की मुझे स्टेटस नहीं पता है। इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियों से बातचीत करें। अगर वो इसे टेकओवर करते हैं तो वो बनाएंगे। टेकओवर नहीं करते तो फिर हम इस पर कार्रवाई शुरू कर देंगे। -अश्वनी गहलावत,

रेवाड़ी रोड पर कृष्णावती नदी पर टूटी पुल की सेफ्टी दीवार। संवाद

रेवाड़ी रोड पर कृष्णावती नदी पर टूटी पुल की सेफ्टी दीवार। संवाद- फोटो : Narnol

 रेवाड़ी रोड पर कृष्णावती नदी पर बने पुल की टूटी सुरक्षा दीवार। संवाद

रेवाड़ी रोड पर कृष्णावती नदी पर बने पुल की टूटी सुरक्षा दीवार। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed