फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bridges built on drains could not last even a week

एक सप्ताह भी नहीं टिक पाए नालों पर बनाए गए पुल

Thu, 09 Jun 2022 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Bridges built on drains could not last even a week
डुलाना रोड पर टूटा नाले का पुलिया को दिखाते लोग। संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। नगरपालिका द्वारा एक सप्ताह पूर्व गोशाला रोड व बुचौली रोड के दोनों ओर नाले पर बनाए गए पुल एक सप्ताह भी नहीं टिक पाए। लोगों ने भी लापरवाही दिखाते हुए निर्माण के तुरंत बाद ही पुलों से ही वाहनों को गुजारना आरंभ कर दिया, जिसके चलते निर्माण कार्य में और अधिक देरी होने की संभावना है। शहर के गोशाला रोड पर कृष्णा कॉलोनी में बनाए गए नाले का पुल महज एक सप्ताह में ही धंसना शुरू हो गया है। वहीं दूसरी ओर बुचौली रोड पर बनाए गए पुल का एक हिस्सा टूटकर नाले के अंदर गिर गया। लोगों का कहना है कि निर्माण सामग्री में तय मापदंडों के अनुसार गुणवत्तायुक्त निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया है, जिसके कारण एक सप्ताह के समय में ही पुलों का यह हाल हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि फरवरी में लंबे समय के इंतजार के बाद गोशाला रोड व बुचौली रोड पर सड़क निर्माण से पूर्व दोनों ओर नालों के निर्माण का काम शुरू किया गया था। इन दोनों मुख्य मार्गों पर हाल ही में नालों का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। लंबे समय से निर्माण कार्य के चलते बिखरे मलबे से लोगों को परेशानी हो रही थी। लेकिन अब निर्माण के एक सप्ताह बाद ही पुल टूटने आरंभ हो गए हैं। अशोक कुमार, पवन, सुनील, ने बताया कि निर्माण में तय मापदंडों पर निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया जिसके कारण कुछ ही समय में पुल टूटने लगे हैं।
विज्ञापन

---------
कोट
नपा की ओर से पुल के दोनों ओर अवरोधक डालकर रास्तों को बंद किया गया था, लेकिन लोगों ने निर्माण के तुरंत बाद ही पुलों से ही भारी वाहनों को गुजारना आरंभ कर दिया गया, जिससे पुलों का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने पुलों पर लगाए लेंटर को सूखने तक का इंतजार तक नहीं किया। अवरोधों को स्वयं हटाकर पुलों को भारी वाहन गुजारकर स्वयं ही क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- योगेश राठी, एमई नपा महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed