फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bread made of mulberry and jowar will save from wheat allergy

Mahendragrh: गेहूं से होने वाली एलर्जी से बचाएगी शहतूत और ज्वार से बनी ब्रेड, इन मरीजों के लिए रहेगी उपयोगी

Thu, 24 Aug 2023 01:01 PM IST
नवीन दलाल प्रदीप शर्मा, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
प्रदीप शर्मा, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 24 Aug 2023 01:01 PM IST
सार

हकेंवि की सहायक आचार्य डॉ. सविता बुधवार ने बताया कि गेहूं से बने उत्पाद से होने वाली एलर्जी के काफी मरीज सामने आ रहे हैं। यह एलर्जी बच्चों में अधिक पाई जा रही है। इससे बच्चों में शारीरिक वृद्धि नहीं हो पाती है और बच्चा दुबला-पतला हो जाता है। इसको ध्यान में रखकर शहतूत और ज्वार से यह खास ब्रेड बनाई है।

विज्ञापन
Bread made of mulberry and jowar will save from wheat allergy
गेहूं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गेहूं के आटे से बनी चीजों से एलर्जी होना आजकल आम बीमारी बनती जा रही है। ऐसे लोगों के लिए खाने वाली चीजों का इंतजाम करना चुनौती होता है, लेकिन हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के शोधकर्ताओं ने शहतूत और ज्वार से ऐसी फोर्टिफाइड ब्रेड बनाई है, जो ग्लूटेन मुक्त है। यह गेहूं से एलर्जी वाले मरीजों के लिए स्वाद और सेहत का खजाना साबित होगी। हकेंवि की बनाई इस ब्रेड को केंद्र सरकार का पेटेंट भी मिल गया है।

विज्ञापन


इस ब्रेड में प्रचुर मात्र में पोषक तत्व उपलब्ध हैं। यह ब्रेड कैंसर, मधुमेह और हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) मरीजों के लिए उपयोगी है। यह ब्लड ग्लूकोज व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक साबित होगी। इस ब्रेड को केंद्र सरकार का पेटेंट भी मिल गया है। जल्द ही यह ब्रेड बाजार में उपलब्ध होगी। इस परियोजना के लिए हकेंवि के पोषण जीव विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. सविता बुधवार, भौतिक व खगोल भौतिकी विभाग के आचार्य सुनील कुमार और शोधार्थी मनाली चक्रवर्ती ने यह उत्पाद तैयार किया है।
विज्ञापन


बच्चों में गेहूं से एलर्जी की ज्यादा समस्या
हकेंवि की सहायक आचार्य डॉ. सविता बुधवार ने बताया कि गेहूं से बने उत्पाद से होने वाली एलर्जी के काफी मरीज सामने आ रहे हैं। यह एलर्जी बच्चों में अधिक पाई जा रही है। इससे बच्चों में शारीरिक वृद्धि नहीं हो पाती है और बच्चा दुबला-पतला हो जाता है। इसको ध्यान में रखकर शहतूत और ज्वार से यह खास ब्रेड बनाई है। आमतौर पर सफेद और ब्राउन ब्रेड में ग्लूटेन होता है जो गेहूं से होने वाली एलर्जी के मरीजों के लिए ठीक नहीं होता है। यह ब्रेड ग्लूटेन मुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर और हाइपरटेंशन मरीजों के लिए इसलिए उपयोगी
डॉ. सविता ने बताया कि शहतूत एक मेडिसिनल प्लांट है। ये पौधे कम होते जा रहे हैं, जबकि इनकी उपयोगिता बहुत अधिक है। शहतूत में पोटेशियम, फ्लेवोनायॅड्स, कैल्शियम जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इनमें कैंसर रोधी गुण हैं, जो बीमारी से बचाते हैं। ज्वार में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड, विटामिन, आवश्यक अमीनो एसिड, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे खनिज होते हैं। शहतूत के अंशों को ज्वार में मिलाकर उक्त ब्रेड बनाई गई है।


अधिकारी के अनुसार
यह नवाचार परिष्कृत गेहूं के आटे से बनी उच्च कैलोरी वाली ब्रेड की खपत को हल करने में सहायक साबित होगा। ब्रेड दैनिक मानव आहार का प्रमुख घटक है और कम फाइबर और बॉयो एक्टिव पदार्थों के साथ सबसे लोकप्रिय खाद्य पदार्थों में से एक है। इसलिए यह ब्रेड बहुत उपयोगी साबित होगी। -प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार, कुलपति, हकेंवि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed