फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Brainstorming on elections in Veterans Development Association meeting

Mahendragarh-Narnaul News: भूतपूर्व सैनिक विकास संघ की बैठक में चुनावों को लेकर मंथन

Tue, 16 Apr 2024 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Apr 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on elections in Veterans Development Association meeting
फोटो संख्या:66- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में बैठक करते भूतपूर्व सैनिक विकास संघ के सदस्य--स्रोत
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ के मुख्य सभागार में भूतपूर्व सैनिक विकास संघ द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चुनाव को लेकर पदाधिकारियों ने मंथन किया और अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

संघ के उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि बैठक से पहले हादसे में मृत छात्रों के निधन पर उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष डॉ. मेजर सूरत सिंह यादव के दिशा निर्देश पर कार्यकारी अध्यक्ष सूबेदार रामस्वरूप यादव की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि संगठन की कार्यकारिणी का समय पूरा हो चुका है। संगठन के चुनाव कराने के लिए पंजीकृत कार्यालय से सेवानिवृत्त प्राचार्य लालचंद को आरओ नियुक्त किया गया है। शीघ्र चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए तिथियां घोषित की जाएंगी। पूर्व सैनिकों के पेंशन संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। इस मौके पर पूर्व सचिव कप्तान सुरेंद्र सिंह, महा सचिव सूबेदार ब्रह्मदेव आर्य, सूबेदार हवा सिंह, सूबेदार होशियार सिंह, सूबेदार संतोष कुमार, सूबेदार वासुदेव, राम किशन खेड़ा, हवलदार सत्य पाल, भागमल, पुष्कर दत, राज पाल सिंह, रुकमणी देवी, सुषमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed