फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BPL card holdders are not getting subsidy

बीपीएल कार्डधारकों को नहीं मिल पा रही सब्सिडी

Mon, 02 Aug 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
BPL card holdders are not getting subsidy
प्रदेश सरकार की ओर से सभी बीपीएल तथा एएवाई कार्ड धारकों को जून माह से सरसों के तेल की जगह 250 रुपये प्रति माह सब्सिडी दी जा रही है। जिला में लगभग 28611 लाभार्थियों के बैंक खाता संख्या उनके परिवार पहचान पत्र में दुरुस्त न होने के कारण उनकी सब्सिडी राशि उनके बैंक खाते में नहीं जा रही है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार बीपीएल तथा एएवाई कार्ड धारकों के परिवार पहचान पत्र में उनकी बैंक खाता संख्या ठीक नहीं है इसलिए समस्या आ रही है। विभाग ने कहा कि जिन बीपीएल तथा एएवाई कार्ड धारकों के बैंक खाता संख्या उनके परिवार पहचान पत्र में सही नहीं है अथवा दर्ज ही नहीं है वे ठीक करवाएं। उनकी सूची खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र के राशन डिपो कार्य स्थल पर चस्पा करवा दी गई है। प्रत्येक बीपीएल तथा एएवाई राशन कार्ड धारक अपने राशन डिपो पर जाकर चस्पा सूची में अपनी डिटेल चेक करें। जिस भी कार्डधारक का नाम उस सूची में पाया जाता है वह तुरंत अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्र में जाकर अपने परिवार पहचान पत्र में अपना बैंक खाता नंबर सही करवाते हुए परिवार पहचान पत्र अपडेट करवाना सुनिश्चित करें। ताकि हरियाणा सरकार द्वारा सरसों तेल की एवज में 250 रुपये प्रति महीने की दर से दी जा रही सब्सिडी राशि की अदायगी उनके बैंक खाते में की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed