{"_id":"665369034ec791bd7e03096c","slug":"bodies-of-youth-found-200-and-800-meters-away-from-the-pump-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109708-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पंप से 200 और 800 मीटर दूर मिले युवकों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पंप से 200 और 800 मीटर दूर मिले युवकों के शव
Sun, 26 May 2024 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 26 May 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
गांव डेरोली जाट निवासी राजकुमार ने बताया कि उसे ग्रामीणों ने सूचना दी की गांव के बच्चे नहर में नहाते समय डूब गए हैं। इसमें उसका 16 वर्षीय बेटा हितेश और गांव का 14 वर्षीय प्रिंस उर्फ दीपक शामिल है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया। सदर थाना प्रभारी धर्मबीर ने 4 नंबर पंप का पानी कम करवाकर गोताखोर से डूबने वालों किशाेरों की तलाश करवाई। काफी तलाश के बाद हितेश का शव पंप हाउस से 200 मीटर दूर जबकि प्रिंस उर्फ दीपक का शव पंप हाउस से 800 मीटर दूरी पर मिला। रविवार सुबह पुलिस ने राजकुमार के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया ये सभी बच्चें आजतक गांव से बाहर भी नहीं निकले थे।
विज्ञापन