फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Board's flying squad made 5 copying cases in JBT exam

जेबीटी परीक्षा में बोर्ड के उडनदस्ते ने 5 नकल के केस बनाए

Thu, 19 Aug 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Board's flying squad made 5 copying cases in JBT exam
नारनौल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जिले में वीरवार से जेबीटी की परीक्षा शुरू हुई। यह परीक्षा 31 अगस्त तक जारी रहेगी। जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 11 नारनौल तथा 4 महेंद्रगढ़ में है। जेबीटी परीक्षा सुबह व सायं दो सत्रों में आयोजित की जा रही है। इसमें सुबह के सत्र में साढ़े नौ बजे से साढ़े बारह बजे तक तथा सायं के सत्र में दो बजे से पांच बजे तक परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा की दोनों पारियों में 1800 के करीब विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित करवाई जा रही परीक्षा को नकल रहित व शांतिपूर्वक करवाने के लिए बोर्ड द्वारा विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। वहीं बोर्ड के उड़नदस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

बोर्ड के संयुक्त सचिव पवन कुमार ने बताया कि उड़नदस्ता टीम ने महेंद्रगढ़ जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान 5 नकल के केस बनाए गए। इसमें चार नारनौल तथा एक महेंद्रगढ़ में शामिल है। संयुक्त सचिव ने बताया कि वीरवार को जिले में सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा चली। उन्होंने बताया कि जेबीटी परीक्षा देने के लिए इस बार राजस्थान से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देने आ रहे है। इसके अलावा अन्य प्रदेशों से भी परीक्षार्थी आए हैं।
विज्ञापन

जेबीटी परीक्षा के साथ-साथ सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी में रिअपीयर विद्यार्थियों की परीक्षा भी आयोजित की जा रही हैं। जोकि दोपहर दो बजे से सायं साढ़े चार तक आयोजित की जा रही हैं। इस परीक्षा के लिए भी दो केंद्र बनाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त सचिव का कहना
जिले में वीरवार से जेबीटी की परीक्षा की शुरूआत हुई। पहले दिन शांतिपूर्वक परीक्षा चली। बोर्ड के उड़नदस्ते ने नारनौल में 4 व महेंद्रगढ़ 1 नकल का केस बनाया गया। -पवन कुमार, संयुक्त सचिव हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed