फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Block level school sports competitions will be held in Mahendragarh from today, preparations complete.

Mahendragarh-Narnaul News: आज से होंगी महेंद्रगढ़ में खंडस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताएं, तैयारियां पूरी

Sun, 19 Jul 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Block level school sports competitions will be held in Mahendragarh from today, preparations complete.
फोटो संख्या:52- आरपीएस स्कूल में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए मैदान को तैयार करते कर्म
महेंद्रगढ़। जिले में स्कूली खेलों का उत्साह अब मैदानों पर नजर आएगा। महेंद्रगढ़ खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 20 जुलाई को आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खारौद में होगा। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक और खंड शिक्षा अधिकारी जगमाल सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

स्कूल में खिलाड़ियों के स्वागत, मैदानों की व्यवस्था और प्रतियोगिता संचालन को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव, सीईओ इंजीनियर मनीष राव और डिप्टी सीईओ कुनाल राव के दिशा-निर्देशों में खेल सचिव व विद्यालय प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में राजकीय और निजी विद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ी अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वालीबॉल, खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स और टग ऑफ वॉर जैसे खेल शामिल रहेंगे। लड़कों के मुकाबले 20 और 21 जुलाई को होंगे जबकि लड़कियों की प्रतियोगिताएं 22 और 23 जुलाई को आयोजित की जाएंगी।
प्रतियोगिताओं को निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए शिक्षा विभाग ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। सभी विद्यालयों को खिलाड़ियों के जन्म तिथि प्रमाण पत्र सत्यापित करवाना अनिवार्य होगा। वहीं, छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लड़कियों की टीम के साथ महिला अध्यापिका की मौजूदगी भी जरूरी की गई है।
खंड शिक्षा अधिकारी जगमाल सिंह, सहायक शिक्षा अधिकारी व खेल प्रभारी विक्रम और मुख्य पर्यवेक्षक राजेश कुमार झाड़ली के मार्गदर्शन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।
प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने बताया कि आरपीएस खारौद परिसर प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार है और यह आयोजन क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर देगा।

वर्जन:
प्रतियोगिताओं में कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो,वॉलीबॉल व रस्साकसी की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। विद्यार्थी अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में भाग ले सकेंगे। वॉलीबाल में केवल अंडर-14 से 19 के खिलाड़ियों को लिया जाएगा। -विक्रम सिंह, एईईओ, शिक्षा विभाग, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed