फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJRD Cricket Mahakumbh begins today, 32 teams from across the country will participate

Mahendragarh-Narnaul News: बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ आज, देशभर से 32 टीमें होंगी शामिल

Tue, 23 Jan 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 23 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
BJRD Cricket Mahakumbh begins today, 32 teams from across the country will participate
महेंद्रगढ़। गांव पाली के बाबा जयराम दास क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के सबसे बड़े 44वें बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ होगा। 13 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर से 32 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

4 फरवरी तक चलने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ में हर साल अंतरराष्ट्रीय एवं रणजी स्तर के खिलाड़ी भाग लेते हैं। क्रिकेट प्रबंधक बिरेंद्र सिंह तंवर व संदीप फौजी ने बताया कि 32 टीमें के आठ ग्रुप बनाए जाएंगे। प्रतिदिन एक ग्रुप से एक टीम क्वार्टर फाइनल के लिए प्रवेश करेगी। प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

देशभर से यह 32 टीमें होंगी शामिल
प्रतियोगिता में इस बार खालसा क्लब अमृतसर, गुरु द्रौणाचार्य क्लब गुरूग्राम, केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा जाट-पाली, स्पार्ट्स एकेडमी झुंझूनू, एनएससीए झज्जर, हरिकेन दादरी, हरियाणा क्रिकेट एकेडमी ढांसा बोर्डर, सीएल क्रिकेट एकेडमी नारनौल, बाबा तेजादास, एपीएस ग्रुप ऑफ इंडिया, बीजेआरडी पाली, एमपीएस नीरपुर, अमित पाली, आसू पटियाला, डेकन चार्जर रोहतक, सैगनो जयपुर, स्वामी कोसली, स्टार हरियाणा रोहतक, वीएस कोसली, हिसार, शहीद श्रीभगवानदास, गुलिया क्रिकेट एकेडमी, रवि पाली, गाजियाबाद, नंदगांव भिवानी, एमपीएस नोएडा, फतेहाबाद, अजय मेरठ, श्रीगोपाल गौशाला गुरूग्राम सहित तीन अन्य टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशबाजी के साथ होगा भव्य शुभारंभ
मंगलवार को सुबह 10 बजे महेंद्रगढ़ भिवानी के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह बतौर मुख्यातिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में गौतम शर्मा उपस्थित रहेंगे। वहीं अध्यक्षता श्रीकृष्णा ग्रुप के एमडी कर्मवीर राव करेंगे। मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह मेहमानों का स्वागत करेंगे। क्रिकेट प्रबंधक की जिम्मेदारी बिरेंद्र सिंह तंवर व संदीप फौजी निभाएंगे। वहीं राजेश गोयल हर वर्ष की भांति कॉमेंट्री संभालेंगे। बीजेआरडी कमेटी के 50 से अधिक कार्यकर्ता व्यवस्थाएं संभालेंगे।

विजेता को 2.1 लाख व उप विजेता को मिलेगी 1.21 लाख की राशि
बाबा जयरामदास कमेटी की ओर से इस बार विजेता टीम के लिए 2.1 लाख रुपये व उप विजेता के लिए 1.21 लाख रुपये का इनाम रखा है। वहीं विजेता के लिए आधा किलोग्राम व उप विजेता को 250 ग्राम शुद्ध चांदी का बीजेआरडी कप भी प्रदान किया जाएगा। मैन ऑफ दा सीरीज को बाइक तथा मैन ऑफ दा मैच को भी करीब 30 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही निजी कोष से व्यक्तिगत इनाम सहित अन्य प्रकार की राशि भी खिलाड़ियों को प्रदान की जाएगी। साथ ही बेस्ट फिल्डर, बॉलर, बल्लेबाज को भी इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed