फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bill outstanding of Rs 41 lakh, connection of street light, swimming pool and HUDA park cut

Mahendragarh-Narnaul News: 41 लाख का बिल बकाया, स्ट्रीट लाइट, स्वीमिंग पूल व हुडा पार्क का काटा कनेक्शन

Sat, 15 Feb 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bill outstanding of Rs 41 lakh, connection of street light, swimming pool and HUDA park cut
फोटो संख्या:67-बिजली निगम की   टीम की ओर से  स्वीमिंग पूल का  कनेक्शन काटते--संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका और खेल विभाग की ओर से 41 लाख रुपये का बकाया बिजली बिल नहीं भरने के कारण शहर के गोशाला रोड की स्ट्रीट लाइट, स्वीमिंग पूल व शहर के हुडा पार्क का बिजली कनेक्शन काट दिया है।
विज्ञापन

निगम ने काफी समय से बिजली नहीं भरने वालों के कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया है। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं का 16 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। निगम के अधिकारियों के अनुसार शहर के कई सरकारी विभागों के कार्यालयों व नगर पालिका तथा उपभोक्ताओं पर करीब 16 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। बिल न भरने वालों के खिलाफ अब निगम भी सख्त हो गया है। निगम की ओर से डिफाल्टर सरकारी विभागों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

निगम ने शुक्रवार को स्वीमिंग पुल, हुडा पार्क, गोशाला रोड पर स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काटकर इस अभियान की शुरूआत कर दी है। स्वीमिंग पूल, पार्क व गोशाला रोड की स्ट्रीट लाइट का निगम की ओर से 41 लाख 54 हजार 915 रुपये बकाया है। निगम के जेई वेदप्रकाश ने बताया कि शहरी क्षेत्र में आने वाले सरकारी विभागों की ओर से तीन सालों से बिजली का बिल नहीं जमा कराया जा रहा है। बिजली निगम की ओर से डिफाल्टर सरकारी विभागों को बिल न भरने को लेकर कई बार अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन बिल भरने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई। निगम की ओर से जिन विभागों के ज्यादा बिजली बिल है उनका कनेक्शन काटने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को तीन जगहों पर बिजली बिल काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक टीम बनाई गई है, जिसमें चार सदस्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिन सरकारी विभागों जो डिफाल्टर की श्रेणी में आते है वे अपने बिल अदा करे अन्यथा कनेक्शन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जब निगम की टीम राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ का 6 लाख रुपये बकाया बिल होने के कारण कनेक्शन काटने पहुंची तो प्राचार्य ने दो दिन में बिल जमा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि बिजली निगम का खेल विभाग के स्वीमिंग पूल कनेक्शन पर 35 लाख 18 हजार 192 रुपये, पार्क पर 1.62 लाख और गोशाला रोड पर स्ट्रीट लाइट का 4.74 लाख का बिल बकाया है। निगम के जिम्मेदारों का दावा है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


-------------
- वर्जन:
बिजली निगम का सरकारी विभागों पर करीब 16 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। शुक्रवार को बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए अभियान की शुरूआत कर दी गई है। निगम की टीम ने तीन जगहों पर कनेक्शन काटे हैं। लंबे समय से बिल न भरने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - सुनील कुमार, उपमंडल अधिकारी, बिजली निगम महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed