{"_id":"66f99318de8123df94081369","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-narnol-news-c-196-1-mgh1001-116617-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइकसवार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइकसवार की गई जान
Sun, 29 Sep 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। रविवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
गांव मुसनोता निवासी कमल सिंह ने बताया कि उसका भाई धुणाराम शनिवार को अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर गांव थनवास अपने किसी निजी काम से गया था। देर शाम कमल सिंह को सूचना मिली कि अमरपुरा व बनिहाड़ी के बीच जिओ पेट्रोल पंप के पास उसके भाई काे किसी अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी है और वह गंभीर रूप से घायल है। सूचना पाकर वह तुरंत सीएचसी नांगल चौधरी पहुंचा तो वहां चिकित्सक ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।