फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bhandara organized at Pali Dham on the birth anniversary of Baba Jairamdas

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा जयरामदास के जन्मोत्सव पर पाली धाम पर लगाया भंडारा

Thu, 17 Oct 2024 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bhandara organized at Pali Dham on the birth anniversary of Baba Jairamdas
फोटो संख्या:82- गांव पाली में आयोजित बाबा जयराम दास  के  जागरण में सजा दरबार--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। परमहंस बाबा जयरामदास महाराज के जन्मोत्सव पर पाली धाम स्थित बाबा के मंदिर में सायंकालीन भंडारे एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में मुख्य अतिथि फतेहचंद वशिष्ठ भिवानी वाले ने बाबा जयरामदास के भजनों का गुणगान किया व केक काटकर बाबा का उत्सव मनाया। जागरण सत्येंद्र शर्मा के द्वारा गणेश वंदना गणपति को प्रथम मनाना है, उत्सव को सफल बनाना है गाकर किया। बालाजी का भजन कलयुग में सिद्ध हो देव तुम्ही हनुमान तुम्हारा क्या कहना भजन से अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

जयपुर से पधारी साक्षी अग्रवाल कलाकार ने बाबा का भजन परमहंस त्यागी बाबा का आज बर्थडे आया है, इसलिए बाबा ने हमें पाली में बुलाया है, सुनाकर दर्शकों को खूब नचाया। सत्येंद्र शर्मा ने राम तेरे घर आएंगे आएंगे प्रभु आएंगे गाकर खूब तालियां बटोरी। इस दौरान बाबा का भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग का प्रसाद भी आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर बाबा जयरामदास सेवा समिति एवं श्री श्याम कृपा मंडल के प्रधान सुनील निम्भेड़िया, नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी, व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र बंटी अग्रवाल, शिव शंकर, राजेश गुप्ता, सुजान ठेकेदार, रतन राठी, जुगल राजस्थानी, अमरसिंह सोनी, मुकेश मेहता, हिमांशू चौधरी, कमेटी प्रधान कंवर सिंह, देशराज सरपंच पाली सहित अनेक श्रद्धाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed