{"_id":"669ec4faf4b9fce2a80e55b4","slug":"before-bringing-kanwar-all-the-devotees-will-have-to-give-information-in-the-concerned-police-station-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114344-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कांवड़ लाने से पहले सभी श्रद्धालुओं को संबंधित थाने में देनी होगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कांवड़ लाने से पहले सभी श्रद्धालुओं को संबंधित थाने में देनी होगी जानकारी
Tue, 23 Jul 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। कांवड़ लाने से पहले सभी श्रद्धालु संबंधित थाना में अपनी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा कांवड़ यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व आवश्यक जानकारी एकत्रित करने के लिए सभी थाना प्रभारी व चौकी इंचार्जों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही कांवड़ लेने के लिए जाने वाले सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की गई है कि कांवड़ लाने से पूर्व सभी श्रद्धालु संबंधित थाना में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर इत्यादि पूर्ण जानकारी देकर जाएं।
डाक कांवड़ में जाने वाले श्रद्धालु अपनी संपूर्ण जानकारी जैसे कि गांव का नाम, जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या, वाहन नंबर, वाहन के मालिक का नाम व मोबाइल नंबर अपने संबंधित थाना में उपलब्ध करवाने के उपरांत ही जाएं ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित प्रदेश की पुलिस से समन्वय स्थापित कर समय रहते समाधान किया जा सके। पुलिस का प्रयास है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
पुलिस ने किए पुख्ता प्रबंध
कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन व कांवड़ियों की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए जिला पुलिस की ओर से समय रहते सुरक्षा के सभी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जिले में भीतरी नाकों के अलावा इंटरस्टेट नाका से जिन भी मार्गों से कांवड़ गुजरते हैं। उन सभी मार्गों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ ही मुख्य चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग करवाई जाएगी। इसके अलावा पीसीआर, राइडर दिन-रात्रि 24 घंटे के लिए तैनात की गई है।
विज्ञापन
अनुमति लेकर लगाएं कांवड़ शिविर
जिले में कावड़ियों की सेवा व विश्राम करने के लिए यात्रा के दौरान विभिन्न संस्थाओं व श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जाते हैं। प्रशासन से अनुमति लेकर शिविर लगाएं और निर्धारित किए नियमों की पालना करे। सड़क से 20 मीटर अंदर शिविर का पंडाल लगाएं। पार्किंग व्यवस्था भी सड़क से दूर रखनी होगी। पंडाल पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।