{"_id":"6a3d7345f18451becd0ba7b3","slug":"bba-course-launched-at-hknv-applications-accepted-until-july-8-narnol-news-c-203-1-mgh1006-127680-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में बीबीए कोर्स शुरू, 8 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में बीबीए कोर्स शुरू, 8 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
फोटो-67 हकेंवि में बीबीए ब्रोशर का विमोचन करते कुलपति व अन्य। संवाद
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में नए सत्र से शुरू किए गए बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) कार्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई निर्धारित की गई है। वीरवार को कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बीबीए कार्यक्रम के प्रवेश ब्रोशर का विमोचन किया।
कुलपति ने कहा कि बीबीए कार्यक्रम को वर्तमान उद्योगों और रोजगार बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को कौशल आधारित, उद्योगोन्मुख और बहुविषयक शिक्षा प्रदान करेगा।
बीबीए कार्यक्रम निदेशक एवं नॉन-सीयूईटी प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग बी. सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 60 सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश दसवीं या बारहवीं कक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट का लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध है।
13 जुलाई को जारी होगी मेरिट सूची
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीबीए कार्यक्रम की पहली मेरिट सूची 13 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थी 14 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। यदि पहली काउंसिलिंग के बाद सीटें खाली रहती हैं तो दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।