क्षेत्र के गांव बवानिया, बचीनी, गागड़वास व नांगल हरनाथ में बिजली विभाग द्वारा 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने पर ग्रामीणों ने बवानीयां पावर हाउस पहुंचकर कर्मचारियों को लड्डू बांटकर आभार व्यक्त किया। बवानीयां पावर हाउस के एसडीओ सोनू यादव ने बताया कि बवानीयां पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले चार गांवों बवानिया, बचीनी, गागड़वास, नांगल हरनाथ को अब 24 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश हुआ है। ये चारों गांव जगमग योजना में शामिल किए गए हैं। इन्हें 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलेगी और बिजली कट से निजात मिलेगी।
इस दौरान ब्लॉक समिति सदस्य प्रमोद ने कहा कि इसका सबसे अधिक फायदा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को होगा। इसके अलावा इससे विद्यार्थियों को भी बहुत अधिक फायदा होगा। अब वे 24 घंटे बिजली होने से आराम से पढ़ाई कर सकते हैं। इस मौके पर पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र, प्रदीप, प्रवीन, कृष्ण, रूपचंद, सोनू, सुरेंद्र, नवीन, जयप्रकाश, नवीन, अजीत, कृष्ण आदि मौजूद रहे।