फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bank employees on strike to protest against privatization

निजीकरण के विरोध में बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे

Thu, 16 Dec 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bank employees on strike to protest against privatization
मांगों को लेकर हड़ताल के चलते बंद बैंक। संवाद - फोटो : Narnol
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के विरोध में वीरवार को जिले के सभी सरकारी बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस कारण जिले में लगभग 10 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित रहा। इससे बैंक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को भी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि केंद्र सरकार संसद के मौजूदा सत्र में बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक लेकर आ रही है, जिससे भविष्य में किसी भी सरकारी बैंक को निजी क्षेत्र में देने का रास्ता साफ हो जाएगा। सरकार देश में केवल पांच बैंकों को सरकारी बैंकों के रूप में रखेगी। शेष बैंकों को निजीकरण करेगी। वर्तमान में केंद्र सरकार यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र को निजीकरण किया जा रहा है। ऐसे में बैंक कर्मचारी व अधिकारी सरकार के इस निर्णय के खिलाफ लामबंद होकर दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला लिया।
विज्ञापन

दस करोड़ रुपये का लेन देने हुआ प्रभावित:
एलडीएम संजय कुमार ने बताया कि जिले में लगभग 121 बैंक शाखाएं हैं। इन शाखाओं में चपरासी से लेकर अधिकारी तक लगभग 1100 कर्मचारी काम कर रहे हैं। वीरवार की हड़ताल के दिन लगभग दस करोड़ रुपये का लेन देन प्रभावित हुआ है। हड़ताल में एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के कर्मचारी शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता रहे परेशान
बैंकों की हड़ताल की वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। आवश्यक कार्य से अपने खातों से रुपये निकालने की मंशा भी पूरी नहीं हो पा रही है। कई लोगों को पहले ही जानकारी हो चुकी थी लेकिन दिक्कत ग्रामीण इलाकों में अधिक है। जानकारी न होने के कारण उपभोक्ता बैंकों की शाखाओं पहुंचे। वहां जाने के बाद बैंक बंद होने की बात पता चलने पर मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed