फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Balana woman murder case : Another accused arrested

बलाना महिला मडर केस : एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Aug 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Balana woman murder case : Another accused arrested
गांव बलाना गांव में हुए लड़ाई-झगडे़ के दौरान हत्याकांड में एक ओर आरोपी को पुलिस ने सतनाली क्षेत्र एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उक्त आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने जांच के दौरान पता लगाया कि पानी की नलकी को लेकर इनकी आपस में बहस हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि मामले में शामिल आरोपियों ने शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार व उसके परिवार वालों के साथ लाठी डंडों से मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था। प्रवीण ने बताया था कि पंचायती जमीन को लेकर इनकी आपस में बहस हो गई थी। गाली गलौज होने से बात ज्यादा बढ़ने के आरोपियों ने शिकायतकर्ता व उसके परिवार वालों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। वारदात में शामिल एक आरोपी ने शिकायतकर्ता की मौसी पर पिकअप गाड़ी से टक्कर मारकर गाड़ी उस पर चढ़ा दी, जिससे चोट ज्यादा होने के कारण शिकायतकर्ता की मौसी की मौके पर ही मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद आरोपित वहां से भाग गए। सतनाली थाना में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मारपीट व हत्या का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। जो पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों से डंडे बरामद किए हैं और घटना में प्रयोग की हुई बोलैरो गाड़ी और पिकअप गाड़ी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed