फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Balaji temple renovated after 25 years

Mahendragarh-Narnaul News: बालाजी मंदिर का 25 वर्ष बाद जीर्णोद्धार

Tue, 25 Mar 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Balaji temple renovated after 25 years
फोटो 8 कोटपुतली रोड पर स्थित हनुमान मंदिर में मूर्ति के जीर्णोद्धार के बाद मौजूद श्रद्धालु। स
नांगल चौधरी। कोटपुतली रोड स्थित संकटमोचन बालाजी मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य मंगलवार को पूरा हो गया। मंदिर में विराजमान हनुमानजी की पांच फिट प्रतिमा के जीर्णोद्धार के लिए राजस्थान के जिला सीकर, नीमकाथाना और जयपुर से विशेष कारीगरों ने अपनी अद्भुत कला दिखाई। इसमें मुख्य रूप से शिल्पकार और कारीगर सतीश भारद्वाज और मूर्तिकार राजेंद्र कुमार द्वारा बालाजी को नया रूप दिया गया।
विज्ञापन

नारनौल से भगवान सत्यनारायण मंदिर पुजारी आचार्य देवकीनंदन, श्री रघुनाथ जानकी लक्ष्मीनारायण मंदिर पुजारी शिवशंकर शर्मा, वैद्य राधेश्याम शर्मा और गौड़ परिषद सचिव सुभाष शर्मा ने संकटमोचन बालाजी हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार की सराहना की। उन्होंने बताया कि इससे पहले मंदिर का नवनिर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा 26 जनवरी 2000 में हुई थी। अब 25 वर्षों बाद हुए मंदिर नवीकरण में पंकज गारमेंट्स के बाबूलाल अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा है। संकटमोचन बालाजी मंदिर के नवनिर्माण में 25 साल पहले समाज के सभी वर्गों का सहयोग रहा था, जिसमें प्रमुख सहयोग जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बूस्टिंग स्टेशन में कार्यरत कर्मचारियों और कनिष्ठ अभियंता अमर सिंह ने संकटमोचन बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा एवं प्रतिमा स्थापित करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed