फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bachhod Aviation Training Center started, now youth of the area will fly as a pilot

बाछौद एविएशन ट्रेनिंग सेंटर शुरू, अब पायलट बनकर उड़ान भरेंगे क्षेत्र के युवा

Sat, 10 Sep 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bachhod Aviation Training Center started, now youth of the area will fly as a pilot
नारियल फोड़कर पायलट ने भरी उड़ान । संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। हरियाणा सरकार की पहल पर सिविल एयर स्ट्रिप बाछौद में शुक्रवार को एविएशन ट्रेनिंग सेंटर की पूजा अर्चना के बाद शुरुआत की गई। एफएसटीसी (फ्लाइट सिमुलेशन टेक्निक सेंटर) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रोहन शर्मा ने नारियल फोड़कर इसका उद्घाटन किया। इसके बाद पायलट ने उड़ान भरी। फ्लैग ऑफ करने से पहले सीईओ ने प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत की। इस फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर में फिलहाल 30 से अधिक विद्यार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर के सीईओ रोहन शर्मा ने बताया कि यहां पर युवाओं को आधुनिक तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां आधुनिक तकनीक से बने 12 हवाई जहाज मौजूद रहेंगे। ये सभी हाल ही में खरीदे गए हैं। यहां पर फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे। बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध रहेगी जो वातानुकूलित तथा फर्निस हैं। फ्लाइंग स्कूल में सभी क्लासरूम डीजीसीए की तर्ज पर बने हैं। यहां विद्यार्थियों को सभी सुविधा मुहैया करवाई जाएंगी और डीजीसीए के हिसाब से पायलट प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां सभी रूल रेगुलेशन डीजीसीए के हिसाब से लागू होंगे। उड़ान का प्रशिक्षण एक साल का होगा जिसको पूरा करने के बाद प्रशिक्षु सीपीएल लाइसेंस मिलेगा।
विज्ञापन

शर्मा ने बताया यहां पर सीमूलेटर भी स्थापित किया जाएगा जिससे बच्चों को आधुनिक तरीके से विमान के बारे में जानकारी दी जाएगी। सिविल एयर स्ट्रिप बाछौद के मैनेजर सुरेश कुमार यादव ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की सोच के अनुरूप यहां प्रशिक्षण शुरू किया गया है ताकि सिविल एविएशन के क्षेत्र में स्थानीय युवा प्रोत्साहित हों। उन्होंने बताया कि एफएसटीसी स्कूल खुलने से महेंद्रगढ़, रेवाड़ी तथा राजस्थान के इलाकों से लगते विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा। फिलहाल यहां दाखिले की प्रक्रिया जारी है। कोर्स एक साल है। इस कोर्स के लिए बारहवीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा मैथ सब्जेक्ट होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फ्लाइंग ट्रेनिंग शुरू होने से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
रोहित शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार के प्रयास से बाछौद हवाई पट्टी पर फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर खुलने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसका सबसे अधिक लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। कई लोगों को रोजगार भी मिला है और भविष्य में भी रोजगार की संभावना तलाशने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

-
एयरपोर्ट में तब्दील होगी हवाई पट्टी
हरियाणा सरकार और नागरिक उड्डयन विभाग बाछौद हवाई पट्टी को एयरपोर्ट में तब्दील करने के लिए प्रयासरत है। इस हवाई पट्टी का भविष्य का विजन तैयार हो चुका है। हवाई पट्टी के रनवे की लंबाई को बढ़ाई जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त जमीन ली जाएगी। इसके अलावा दो तीन अतिरिक्त हैंगर बनाने का कार्य भी प्रस्तावित है। शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार के साथ मिलकर एफएसटीसी फ्लाइंग सेंटर के माध्यम से एविएशन सेक्टर को विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed