{"_id":"64f23df553d2215cfa049136","slug":"baba-kheta-nath-ayurvedic-medical-college-got-70-seats-narnol-news-c-196-1-nnl1001-3851-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज को मिली 70 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज को मिली 70 सीटें
Sat, 02 Sep 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज।
नारनौल। आखिरकार बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पटीकरा में इस नए सत्र से बीएएमएस आयुर्वेद में दाखिले का रास्ता साफ हो गया है। नेशनल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन इन आयुर्वेद की तरफ से बैचलर आफ आयुर्वेद मेडिसन एंड सर्जरी में दाखिले को लेकर बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पटीकरा को अनुमति प्रदान कर दी है। इस बार 100 की बजाय केवल 70 सीटों पर ही दाखिले होंगे।
नेशनल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन इन आयुर्वेद ने इस बार सीटों में कटौती करते हुए 70 सीटों पर दाखिले के लिए अनुमति प्रदान की है। यह दाखिला प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। फिलहाल 70 सीटों पर 15 प्रतिशत सीट के लिए केंद्रीय कोटे पर दाखिले किए जाएंगे। यह दाखिला प्रक्रिया श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा पूरी की जाएंगी।
पहले वर्ष मिली थी 100 सीट
बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज को पहले साल यानी पिछले वर्ष 100 सीट अलॉट की गई थी। इसमें से तीन छात्र छोड़कर चले गए थे और 97 छात्र शिक्षा ले रहे हैं। फिलहाल इस बार 70 सीट मिली हैं।
विज्ञापन
तीन राउंड में होगी पूरी प्रक्रिया
दाखिला प्रक्रिया तीन राउंड में प्रक्रिया पूरी होगी। इसमें रजिस्ट्रेशन, पेमेंट, काउंसलिंग, च्वाइस भरनी, सीट अलाटमेंट का काम पूरा किया जाएगा। तीन राउंड की प्रक्रिया 26 अक्तूबर तक पूरी होगी। उसके बाद खाली सीट पर 11 नवंबर तक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बीएएमएस आयुर्वेद में दाखिले को लेकर मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। इस बार 70 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। केंद्रीय कोर्ट की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है।
-श्रीनिवास गुज्जरवार, प्राचार्य एवं चिकित्सा अधीक्षक, बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, नारनौल।