{"_id":"614233318ebc3e7cfe0ef0b1","slug":"ayushman-card-will-be-made-by-15-september-narnol-news-rtk624093066","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 सितंबर तक बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 सितंबर तक बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 3 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण की ओर से जिले में 15 से 30 सितंबर तक आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अब तक जिले में 102761 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं जबकि लगभग 105397 आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने शेष हैं। 15 से 30 सितंबर तक जिले की प्रत्येक सीएससी सेंटर पर मुफ्त में आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए लाभार्थियों को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। सिविल सर्जन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीएचसी व पीएचसी के तहत आने वाले सभी चिकित्सा अधिकारी इंचार्ज, जिला आशा को-ऑडिनेटर, ब्लॉक आशा कोऑर्डिनेटर, आशा फैसिलेटर व आशा वर्कर को निर्देश दिए कि वे सर्वे एसईसीसी 2011 के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के बचे हुए 105397 लाभार्थियों को पैनल पर मौजूद नजदीकी सीएससी केंद्र पर भेजकर लाभार्थी का मुफ्त आयुष्मान कार्ड बनवाएं।
जिला सूचना प्रबंधक उमेश सैनी ने बताया कि इसके लिए सभी चिकित्सा अधिकारी इंचार्ज, जिला आशा कोऑर्डिनेटर, ब्लॉक आशा कोऑडिनेटर, आशा फैसिलेटर व आशा वर्कर को जिले में बचे हुए प्रत्येक लाभार्थी की सूची उपलब्ध करवाई गई है ताकि प्रत्येक लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सके। नोडल अधिकारी (आयुष्मान भारत) उप सिविल सर्जन डॉ. धर्मेश कुमार सैनी ने बताया कि योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार लाभार्थी को मिल सकता है।