फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Awareness campaign will be run in villages with low sex ratio

Mahendragarh-Narnaul News: कम लिंगानुपात वाले गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान

Tue, 13 May 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 13 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign will be run in villages with low sex ratio
फोटो नंबर-21लिंगानुपात सुधारने को लेकर बैठक करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी । स्रोत-विभाग
नारनौल। दौचाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा सहयोगी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई गई। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कुछ गांवों में लिंगानुपात सामान्य से कम पाए जाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इन गांवों की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को लिंगानुपात सामान्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिन गांवों में कम लिंग अनुपात है, उनमें बदोपुर, भाखरी मकसूसपुर, मेई, दनचोली, पवेरा, नापला, रामबास, करोली, निजामपुर घाटासेर, छीलरों, छोलेड़ा, महरमपुर, हुडिना, लहरोदा, सिलारपुर मेहता, आजम नगर, मंडलाना, ढाणी किरारोद शामिल हैं।
विज्ञापन

इन गांवों में एसएमओ डॉ. अंजली सैनी ने जन जागरण अभियान शुरू करने तथा आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, सुपरवाइजर, सरपंच पंच एवं गांव के गणमान्य लोगों के मध्य जाकर उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। अभियान को सफल बनाने के लिए आशा वर्कर और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को संबंधित गांवों की गर्भवती महिलाओं की सूची दी गई। इस मौके पर पीएचसी दौचाना से डॉ. मुकुल, प्रवीण शर्मा खंड आशा समन्वयक, सरोज पीएचसी दौचाना, कारोता, पीएचसी छिलरो, अनिता पीएचसी बिगोपुर, सुशीला पीएचसी रामपुरा, अनिता आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, सुनीता आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, हेमलता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed