फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Auto drivers will be given unique numbers, action will be taken if they are not used

Mahendragarh-Narnaul News: ऑटो चालकों को दिए जाएंगे यूनिक नंबर, नहीं लगाने पर होगी कार्रवाई

Sat, 30 Sep 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 30 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers will be given unique numbers, action will be taken if they are not used
नारनौल। जिले में चलने वाले ऑटो चालकों को अब ट्रैफिक पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा यूनिक नंबर दिए जाएंगे। इसके लिए सभी ऑटो चालक महाबीर चौक पर यातायात थाना प्रभारी को अपनी व ऑटो की जानकारी उपलब्ध करवाएं। यह यूनिक नंबर प्रत्येक ऑटो के लिए अनिवार्य है, बिना यूनिक नंबर के चलने वाले ऑटो पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस जिले में चल रही ऑटो पर पांच अंक का यूनिक कोड नंबर लिखेगी, जिसमें ऑटो चालक का नाम, मोबाइल नंबर व ऑटो का रजिस्ट्रेशन आदि का पूरा विवरण होगा। हर ऑटो के एक आगे, एक पीछे व एक अंदर स्टीकर लगेगा। ऑटो का विशेष कोड नंबर मिलते ही पुलिस बिना समय गंवाए कार्रवाई कर सकेगी। डीएसपी ने ऑटो यूनियन के साथ मीटिंग कर योजना के बारे में समझाया और बताया कि यह यूनिक कोड लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन

एसपी नितिश अग्रवाल ने बताया कि जिले में काफी संख्या में ऑटो चलते हैं। महिलाएं व लड़कियां ऑटो में खासकर रात के समय सुरक्षित महसूस नहीं करती। सवारियों को ऑटो नंबर याद नहीं रहता या ऑटो नंबर ऐसी जगह पर होता है, जो यात्री को दिखाई नहीं देता। ऐसे में पुलिस द्वारा ऑटो पर विशेष स्टीकर लगाए जाएंगे। स्टीकर पर पांच अंकों का यूनिक कोड होगा जो हर ऑटो का अलग नंबर होगा। स्टीकर में ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर, चालक का नाम व फोटो भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि महेंद्रगढ़ पुलिस ने ऑटो चालकों का डाटा एकत्रित कर लिया है और यूनिक कोड लगाना शुरू कर दिया है। जिले में हर ऑटो पर विशेष नंबर लगाया जाएगा। पुलिस द्वारा नवंबर माह में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। चेकिंग के दौरान जिस भी ऑटो पर 5 अंक का विशेष नंबर नही होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। एसपी ने बताया कि ऑटो का पूर्ण विवरण एक्सल सीट में तैयार किया जाएगा। ऑटो में कोई भी घटना होती है तो यूनिक कोड नंबर बताते ही पूरा विवरण पुलिस के पास पहुंचेगा। समय रहते पुलिस कार्रवाई कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed