{"_id":"6ae25aecd169c1c632021af2","slug":"attention-pensioners-life-certificates-to-be-submitted-starting-november-2nd-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147166-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पेंशनभोगी ध्यान दें...2 नवंबर से जमा होगा जीवन प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पेंशनभोगी ध्यान दें...2 नवंबर से जमा होगा जीवन प्रमाण पत्र
विज्ञापन
नारनौल। जिला खजाना कार्यालय और उप-खजाना कार्यालयों से पेंशन लेने वाले सभी पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का काम 2 नवंबर से शुरू होगा। जिला कोषाधिकारी सतीश कुमार यादव ने बताया कि कार्यालयों में भीड़ न लगे इसलिए अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार नाम के पहले अक्षर के हिसाब से तारीखें तय की गई हैं।
कार्यालय आते समय पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ), आधार कार्ड और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर ज़रूर लाएं। पारिवारिक पेंशनर को पुनर्विवाह न करने का प्रमाण पत्र भी देना होगा।
पारिवारिक पेंशन पाने वाले आश्रित बच्चों के लिए परिवार पहचान पत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 का आय प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है। जो पेंशनर बैंक के जरिये पेंशन लेते हैं, वे अपना प्रमाण पत्र संबंधित बैंक शाखा में जमा करवाएं। कार्यालय आने वाले पेंशनर अपनी तय तारीख पर ही पहुंचें।
विज्ञापन
घर बैठे भी बनेगा प्रमाण पत्र
जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा सभी सीएससी और अटल सेवा केंद्रों पर मिलेगी। जो बीमार या बुजुर्ग पेंशनर चल-फिर नहीं सकते, वे इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के प्रतिनिधि के जरिये घर बैठे डिजिटल प्रमाण पत्र दे सकते हैं। स्मार्टफोन वाले पेंशनर गूगल प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी और जीवन प्रमाण फेस एप डाउनलोड करके घर से ही जीवित होने का प्रमाण दे सकते हैं। सभी शनिवार, रविवार, 9 नवंबर और 24 नवंबर को खजाना और उप-खजाना कार्यालयों में अवकाश रहेगा।
जमा कराने की तारीखें
ए, बी, सी, डी और ई: 2 से 6 नवंबर
एफ, जी, एच, आई, जे और के: 10 से 13 नवंबर
एल, एम, एन, ओ, पी और क्यू: 16 से 20 नवंबर
आर, एस, टी, यू, वी, डब्ल्यू, एक्स, वाई और जेड: 23 से 27 नवंबर
छूटे हुए पेंशनर: 30 नवंबर