फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Attempt to withdraw cash by breaking ATM

एटीएम मशीन तोड़कर कैश निकाने का प्रयास

Fri, 15 Jan 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Attempt to withdraw cash by breaking ATM
नांगल चौधरी में एटीएम मशीन को तोड़कर नकदी चोरी करने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर मशीन को तोड़ा, लेकिन नकदी को नहीं निकाल सके। नांगल चौधरी थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी में निजामपुर रोड पर लगे एटीएम का शटर लोगों ने टूटा हुआ देखा। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी। एटीएम को संचालित करने वाली कंपनी के अधिकारी सुभाष चंद ने बताया कि मंगलवार की शाम छह बजे बूथ को बंद कर के चला गया था। सुबह बूथ को शटर का ताला व शटर टूटा हुआ मिला। एटीएम मशीन का लॉक टूटा हुआ मिला लेकिन कैश चेक किया तो पूरा मिला। बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे डाला गया था। पीड़ित का कहना हैं कि 12/13 जनवरी की रात चोरों द्वारा एटीएम को तोड़ कर रुपये निकालने कि कोशिश की गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed