फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   atm card medication to gang of one mambear

एटीएम कार्ड छीनने वाले गिरोह का एक आरोपी दबोचा

Wed, 08 Jan 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
atm card medication to gang of one mambear
आकोदा स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम में पैसे निकालते समय एक उपभोक्ता से एटीएम छीनने वाले गिरोह के तीन व्यक्तियों में से एक व्यक्ति पकड़ा गया। आरोपी जींद जिले के गांव रेवड़ का रहने वाला है। आरोपी की जेब में चार एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बसई निवासी अंबिका प्रसाद जोशी ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ आकोदा एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था। जब उसने एटीएम से अपने पैसे निकाल लिए तो वहां पर उपस्थित तीन लड़के एटीएम में पर्ची निकलने के बहाने एटीएम हाथ से छीनने लगे। जबरदस्ती उन्होंने एटीएम छीन लिया। वहां उपस्थित लोगों के सहयोग से उसे एटीएम वापस मिला। जब उनको पकड़ने लगे तो उनमें से दो लड़के भाग गए और एक आरोपी रोनी निवासी रेवड़ ,जिला जींद का था। जिसको मौके पर पकड़ लिया गया। उसकी जेब से उपस्थित लोगों ने चार एटीएम मिले। बैंक के कर्मचारियों ने पुलिस को फोन करके मौके पर बुलाया। जहां उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी सफेद की रंग की एक गाड़ी में आए थे। चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह ने बताया कि रोनी के खिलाफ एटीएम छीनने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा। एटीएम की सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को पहचानने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed