फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Assurance given for supply in wards facing drinking water shortage

Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल से जूझ रहे वार्डों में आपूर्ति का दिया आश्वासन

Wed, 06 May 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Assurance given for supply in wards facing drinking water shortage
फोटो 5पेयजल समस्या को लेकर एसडीएम उमेद सिंह को ज्ञापन सौंपते वार्डवासी।स्रोत: वार्डवासी - फोटो : एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत पुलिस
नांगल चौधरी। पिछले कई दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे विभिन्न वार्डों के लोगों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम उदय सिंह को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने अपनी समस्या से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द समाधान की मांग की। इस पर एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर दो दिन के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद सोनू तंवर ने बताया कि नांगल चौधरी नगरपालिका क्षेत्र के कई वार्डों में पिछले करीब 20 दिनों से गंभीर जल संकट बना हुआ है। अधिकांश वार्डों में सार्वजनिक पानी की टंकियां सूखी पड़ी हैं और घरों तक भी पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा। भीषण गर्मी के बीच यह समस्या लोगों के लिए और भी गंभीर बन गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 11 की एसबीआई बैंक वाली गली में पाइपलाइन नहीं होने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित है। वहीं वार्ड नंबर 4 कोटपूतली रोड, एचआर पेट्रोल पंप के पीछे और वार्ड नंबर 8 में भी स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि महीने में कई बार टैंकर डलवाने पड़ रहे हैं, फिर भी स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा। वार्ड नंबर 4 के निवासियों ने बताया कि उनकी कॉलोनी पब्लिक हेल्थ विभाग से करीब 2 किलोमीटर दूर और ऊंचाई पर स्थित है, जिसके कारण मोटर चलने के बावजूद पानी मुश्किल से 10 मिनट के लिए ही पहुंच पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed