{"_id":"6521a31318f00994e8036467","slug":"asked-the-address-of-the-canteen-made-me-sit-on-the-bike-got-slapped-with-rs-25000-on-getting-down-narnol-news-c-203-1-sroh1011-4061-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कैंटीन का पता पूछ बाइक पर बैठाया, उतरने पर लगी 25 हजार की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कैंटीन का पता पूछ बाइक पर बैठाया, उतरने पर लगी 25 हजार की चपत
Sat, 07 Oct 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
कनीना। कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी एक व्यक्ति को अज्ञात बाइक सवारों ने पता पूछने के बहाने बाइक पर बैठाकर 25 हजार रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वार्ड नंबर दो निवासी श्यामसुंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बस स्टैंड कनीना के पास चाय की दुकान की हुई है।
शनिवार सुबह 10 बजे वह अपने घर से दुकान पर आ रहा था। सरकारी अस्पताल के पास उसे एक बाइक पर दो अज्ञात युवक मिले। युवकों ने उससे सीएसडी कैंटीन के बारे में पूछा। इसके बाद दोनों ने उसे बाइक पर बैठाकर दुकान तक छोड़ने की बात कहते हुए झांसे में ले लिया। उसके बाद वह उनके पीछे बैठ लिया व दुकान के पास उतरा। जब उसने अपनी जेब में रुपये देखे तो गायब मिले। श्यामसुंदर ने बताया कि दाेनों बाइक सवार युवकों ने ही उसकी जेब से 25 हजार रुपये की चोरी की है। पुलिस ने श्यामसुंदर की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।