{"_id":"690ce29cfe8a8c73b600fd6f","slug":"as-the-cold-increases-clothing-shops-open-narnol-news-c-196-1-nnl1003-131920-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ठंड बढ़ने के साथ ही कपड़ों की दुकानें लगीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ठंड बढ़ने के साथ ही कपड़ों की दुकानें लगीं
Thu, 06 Nov 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-08शहर के बाजार में सजी गर्म कपड़ों की दुकान। संवाद
नारनौल। सर्दी का मौसम शुरू होते ही शहर के बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू हो गई है। मौसम में गिरते तापमान के साथ ही लोगों ने अब ऊनी वस्त्रों की ओर रुख कर लिया है।
शहर के बड़े-बड़े शोरूमों में जहां नई वेराइटी के गर्म कपड़े सजा दिए गए हैं, वहीं रेस्ट हाउस रोड, सिंघाना रोड और रेवाड़ी रोड पर कई अस्थाई दुकानें लग गई है। इन दुकानों पर स्वेटर, जैकेट, मफलर और ऊनी टोपी जैसी वस्तुओं की बिक्री जोरों पर है। व्यापारियों के अनुसार, इस बार सर्दी की शुरुआत के साथ ही गर्म कपड़ों की मांग में इजाफा देखने को मिल रहा है।
बाजार में स्वेटर 200 से 500 रुपये तक, जबकि जैकेट 300 से 600 रुपये तक के दामों में उपलब्ध हैं। वहीं ब्रांडेड जैकेट, ब्लेजर और ऊनी सूट की कीमतें एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक पहुंच रही हैं। शहर के रेडीमेड वस्त्र विक्रेता नरेंद्र अग्रवाल, जयप्रकाश, कमल और आकाश ने बताया कि उन्होंने सर्दी को देखते हुए अपने शोरूमों में गर्म कपड़ों का नया स्टॉक लगा लिया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि खरीदारों की भीड़ अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है और आने वाले दिनों में बिक्री में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।