{"_id":"6830bac5c213c3329e0117e6","slug":"as-soon-as-the-last-date-was-fixed-the-number-of-applications-in-colleges-increased-narnol-news-c-196-1-nnl1003-124946-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अंतिम तिथि निर्धारित होते ही कॉलेजों में बढ़ी आवेदनों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अंतिम तिथि निर्धारित होते ही कॉलेजों में बढ़ी आवेदनों की संख्या
Fri, 23 May 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 23 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-18नारनौल के एक साइबर कैफे पर आनलाइन आवेदन करते विद्यार्थी। संवाद
नारनौल। शहर के महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर चल रहे ऑनलाइन आवेदनों की संख्या में शुक्रवार को अचानक इजाफा हुआ है।
इसका मुख्य कारण उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित करना माना जा रहा है। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा अब 9 जून तक आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई है। इससे पहले आवेदन की संख्या शहर के दोनों ही कॉलेजों कम चल रही थी।
दाखिले को लेकर राजकीय महाविद्यालय के दाखिला प्रभारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि शुक्रवार को शाम तक कुल 75 आवेदन आए और अब आवेदनों की कुल संख्या 201 हो गई हैं। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय की दाखिला प्रभारी डॉ. ममता सिद्धार्थ ने बताया कि 45 आवेदन आए है और अब आवेदनों की कुल संख्या 105 हो गई।
कॉलेज के दाखिला प्रभारी ने बताया कि शहर के दोनों कॉलेजों में आवेदनों की जांच के लिए भी टीम बना दी गई और उनकी जांच भी शुरू हो चुकी है। कॉलेज में आवेदनों को लेकर शहर के साइबर कैफे में भी छात्रों की भीड़ लग रही। अब आगे आने वाले समय में आवेदनों की संख्या दोनों ही कॉलेजों और तेजी बढ़ेगी।