फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   arrested for not applying mask

मास्क नहीं लगाने पर चार काबू लॉकडाउन में 271 की गिरफ्तारी

Tue, 19 May 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
arrested for not applying mask
पुलिस ने मास्क न लगाने पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बाद में सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। सरकार ने अब लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया है। सोमवार को शहर थाना पुलिस ने बिना मास्क के मिलने पर सचिन, संजू, परवीन व राहुल सैनी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि सरकार ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाया दिया है। लॉकडाउन पार्ट चार में भी मास्क लगाना व सोशल डिस्टेसिंग का आदेश हैं। बिना वजह घर से न निकले और निकलना है तो मास्क लगाना अति आवश्यक है। फिर भी कई लोग सरकार के आदेश को मानते नहीं हैं। एसपी सुलोचना बार-बार आमजन से अपील कर रही हैं कि लॉकडाउन आदेश का लोग पालन करें। मास्क लगाए और शारीरिक दूरी बनाकर रखें। इस पर चार युवकों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

203 केस दर्ज, 271 लोग गिरफ्तार
लॉकडाउन के आदेश के उल्लंघन करने पर अभी तक कुल 279 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। लॉकडाउन पार्ट एक में 69 केस दर्ज कर 86 लोग गिरफ्तार हुए। लॉकडाउन पार्ट 2 में 95 केस दर्ज हुए व 151 लोग गिरफ्तार हुए। पार्ट 3 में 39 केस दर्ज व 42 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188 में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1081 वाहन इम्पाउंड 7480 चालान
लॉकडाउन के चलते जिला पुलिस ने अब तक 1018 वाहनों को इंपाउंड व 7480 वाहन चालकों का चालान किया है। अभी तक 73 लाख 93 हजार 700 रुपये जुर्माने के रूप में वसूली की है। लॉकडाउन एक में 505 वाहन इंपाउंड व 2078 वाहन चालकों का चालान हुआ। लॉकडाउन पार्ट 2 में 445 वाहन इम्पाउंड व 4203 वाहन चालकों का चालान हुआ। लॉकडाउन पार्ट 3 में, 68 वाहन इम्पाउंड व 1181 वाहन चालकों का चालान हुआ हैं। पुलिस ने लॉकडाउन पार्ट दो में सबसे अधिक चलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed