फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Army soldier died due to electrocution in Mahendragarh

दुखद: खेत में फव्वारा लाइन बदलते समय तारों से छूई पाइप, करंट लगने से सैनिक की मौत, 20 दिन की छुट्टी आया था

Sat, 11 Feb 2023 08:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/कनीना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/कनीना (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 08:13 PM IST
सार

जवान 20 दिन की छुट्टी पर घर आया था। तारों से छू गया पाइप तो करंट लगने से वह घायल  हुआ गया। परिजन उसे नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Army soldier died due to electrocution in Mahendragarh
कुमाऊं रेजिमेंट का जवान अरुण कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में सरसों के खेत में फव्वारा लाइन बदलते समय पाइप के तारों से छूने के कारण करंट लगने से छुट्टी पर आए गांव ककराला निवासी सेना के जवान की मौत हो गई। 30 वर्षीय कुमाऊं रेजिमेंट का जवान अरुण कुमार 20 दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ था। शनिवार दोपहर में सैनिक अपने खेत में फव्वारा लाइन बदलने गया था।

विज्ञापन


जब फव्वारा लाइन बदल रहा था तो ऊपर से गुजर रही 11 हजार हाई वोल्टेज लाइन से पाइप छू गया। करंट लगने से जवान अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। नजदीक ही खेत में उसके ताऊ का लड़का हरिश भी था।
विज्ञापन


हरिश ने आसपास के लोगों की सहायता से घायलावस्था में उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार देने के बाद हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के ताऊ के लड़के नरेश कुमार ने बताया कि अरुण कुमार अब 20 दिन की छुट्टी के साथ अरुणाचल प्रदेश यूनिट से अपने गांव ककराला में आया हुआ था। 19 फरवरी को अवकाश पूरा होने के बाद मानेसर रिपोर्टिंग करनी थी।


जवान को इसी माह लिवलान (विदेश ) जाने के लिए वापस रिपोर्ट करनी थी। नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में जवान के शव का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा। जवान के 8 वर्षीय बेटा अंश के रूप में एक संतान है तथा छोटा भाई विपिन भी 11 कुमाऊं रेजिमेंट में अपनी सेवाएं दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed