{"_id":"62bc90df7eca9f217e4298ed","slug":"army-jawan-dies-after-being-hit-by-train-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: अवकाश के बाद ड्यूटी पर जा रहे सेना के जवान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, गुरुग्राम में हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: अवकाश के बाद ड्यूटी पर जा रहे सेना के जवान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, गुरुग्राम में हुई घटना
Wed, 29 Jun 2022 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:20 PM IST
सार
गांव में जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही मातम पसर गया। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वह चार साल पहले सेना में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
गांव खातौद में शहीद रोहित यादव को श्रद्धांजलि देते सेना के जवान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अवकाश समाप्त होने के बाद ड्यूटी पर जा रहे गांव खातोद निवासी सेना के जवान रोहित यादव की गुरुग्राम में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव में जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही मातम पसर गया। रोहित यादव का मंगलवार शाम पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
सेना की टुकड़ी ने हवा में फायर कर व शस्त्र झुकाकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। रोहित यादव चार साल पहले सेना की 5 कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुआ था। रोहित यादव एक माह पहले अरुणाचल प्रदेश में तैनात था। अब देहरादून पोस्टिंग होने पर सोमवार को ड्यूटी पर जा रहा था। जब जवान गुरूग्राम पहुंचा तो ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सोमवार को देहरादून रिपोर्टिंग नहीं होने पर सेना के जवानों ने घर फोन कर जानकारी ली तो परिजनों ने बताया कि वह सोमवार को ही रवाना हो गया था। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने सेना के आला अधिकारियों को हादसे की सूचना दी। छुट्टी पूरी होने के बाद रोहित ड्यूटी पर जा रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच गुरुग्राम में हादसा हो गया। रोहित यादव के परिवार में तीन चिकित्सक हैं और दो चिकित्सक एम्स में टॉपर रह चुके हैं। जवान के चचेरे भाई संजीत यादव ने बताया कि उन्हें सेना के अधिकारियों ने सूचना दी गई थी कि ट्रेन की चपेट में आने से रोहित की मौत हो गई। रोहित अभी अविवाहित थे। क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों व आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने नम आंखों के साथ जवान को अंतिम विदाई दी।