फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Applications for BCA admissions at the Government College exceed the number of available seats.

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में दाखिले के लिए बीसीए में सीटों से अधिक आवेदन

Tue, 26 May 2026 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Applications for BCA admissions at the Government College exceed the number of available seats.
फोटो नंबर-18राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय की स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों में अब उत्साह दिखाई दे रहा है। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्राप्त होने का क्रम लगातार जारी है और कुछ पाठ्यक्रमों में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि कला संकाय (बीए) में 660 सीटों के मुकाबले 202 आवेदन प्राप्त हुए हैं जो कुल सीटों का 30 प्रतिशत है। बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) में 40 सीटों के लिए 30 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिससे सीटों का 75 प्रतिशत भर चुका है।
विज्ञापन

सबसे अधिक आकर्षण बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) पाठ्यक्रम में देखने को मिल रहा है। इस पाठ्यक्रम की 40 सीटों के लिए अब तक 74 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो निर्धारित सीटों का 185 प्रतिशत है। इससे स्पष्ट है कि विद्यार्थियों में कंप्यूटर एवं आईटी आधारित शिक्षा के प्रति विशेष रुचि बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बीएससी लाइफ साइंस की 160 सीटों के लिए 82 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो 51 प्रतिशत हैं। बीएससी फिजिकल साइंस में 400 सीटों के मुकाबले 144 आवेदन आए हैं जो 36 प्रतिशत हैं। इसके अलावा बीकॉम की 240 सीटों के लिए 68 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो कुल सीटों का 28 प्रतिशत है। डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है।

उन्होंने विद्यार्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की अपील की, ताकि प्रवेश के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed