{"_id":"6666077d74380bb31309c027","slug":"applications-for-admission-till-25th-merit-list-will-be-declared-on-2nd-july-narnol-news-c-203-1-sroh1012-109982-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दाखिले के लिए आवेदन 25 तक, दो जुलाई को लगेगी मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दाखिले के लिए आवेदन 25 तक, दो जुलाई को लगेगी मेरिट लिस्ट
Mon, 10 Jun 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 10 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- राजकीय महाविद्यालय सतनाली में आवेदन वेरिफाई करते कमेटी के सदस्य--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का कार्य जारी है। रविवार तक महेंद्रगढ़, कनीना व सतनाली के पांच महाविद्यालयों में करीबन 282 आवेदन आ चुके है।
राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में 76 आवेदन आए है, राजकीय महाविद्यालय सतनाली में 42 आवेदन, राजकीय महिला महाविद्यालय में 164 आवेदन आ चुके है। इन सभी महाविद्यालयों में दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आवेदन के वेरिफिकेशन के दौरान अगर कोई त्रुटि या दस्तावेजों में कमी पाई जाती है। तो कमेटी की ओर से विद्यार्थियों को मोबाइल से सूचित कर दोबारा से त्रुटि सही करने को कहा जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय में यूजी कक्षा में 76 विद्यार्थियों ने महाविद्यालय को पहली पसंद के तहत आवेदन किया था। इसमें 51 आवेदन की जांच हो चुकी है। जबकि 7 आवेदन पर त्रुटि के कारण ऑब्जेक्शन लगाया हुआ है। 18 आवेदनों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीए में 43, बीएससी लाइफ साइंस में 7, बीएससी फिजिकल साइंस में 16, बीकॉम में 2 तथा बीसीए में 8 आवेदन आ चुके है। सतनाली राजकीय महाविद्यालय में 42 आवेदन आ चुके हैं। इसमें से 37 आवेदन की जांच हो चुकी है, जबकि 5 आवेदनों पर ऑब्जेक्शन लगाया गया है। बीए में 64, बीकॉम में 8, बीएससी लाइफ साइंस में 12, बीएससी फिजिकल साइंस में 22 आवेदन आ चुके है।
राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में यूजी कक्षाओं में दाखिले के लेकर इच्छुक 163 छात्राओं ने आवेदन किया है, जिनमें से 45 आवेदनों पर वेरिफिकेशन की जा चुकी है, जबकि एक आवेदन पर ऑब्जेक्शन लगाई गई है। 117 आवेदनों पर वेरिफिकेशन किया जा रहा है। महिला महाविद्यालय में बीए में 90, बीए ऑनर्स मेजर अंग्रेजी में 1, बीकॉम में 12, बीएससी लाइफ साइंस में 31,बीएससी फिजिकल साइंस में 30 आवेदन आए है। विद्यार्थी 25 जून तक आवेदन कर सकते है। 28 जून तक आवेदनों की वेरिफिकेशन तथा 2 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में अब तक 76 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, जिनमें से 51 आवेदनों पर वेरिफिकेशन किया जा चुका है। सात आवेदनों पर ऑब्जेक्शन मिलने पर उन विद्यार्थियों को मोबाइल पर सूचित किया जा रहा है।
-- विजय यादव, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़