फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Antyodaya Mela: 200 people applied on the second day

अंत्योदय मेला ः दूसरे दिन 200 लोगों ने किए आवेदन

Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Antyodaya Mela: 200 people applied on the second day
अंत्योदय योजनाओं के बारे में जानकारी देते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत नारनौल खंड के लिए स्थानीय सभागार भवन में लगाए गए अंत्योदय मेले में दो दिन में 500 लोग पहुंचे। जबकि प्रशासन की ओर से एक हजार नागरिकों को इसका निमंत्रण दिया गया था। दूसरे दिन 200 नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किया। मेले के अंदर 23 लोगों ने लोन के लिए आवेदन किया ह, जिनको 15 दिन के अंदर लोन मिल जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि यह अंत्योदय मेला केवल उन परिवारों के लिए लगाया गया है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस अभियान के तहत परिवार पहचान पत्र से आंकड़े का सत्यापन करने के बाद इन गरीब परिवारों की पहचान की गई है। इन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 हजार रुपये सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने सभी खंडों में इस तरह के मेले लगाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर 19 विभागों के काउंटर लगाए गए थे। पांच काउंसिलिंग डेस्क भी लगाई गई थी। इसके अलावा लोगों से फीडबैक के लिए अलग से डेस्क लगाई गई थी। मंगलवार को मेले के दूसरे दिन विभिन्न योजनाओं के लिए लोगों ने आवेदन किया। मौके पर ही सभी प्रकार के कागजात खुद अधिकारियों ने पूरे करवाए। लाभार्थियों के लिए सभी विभागों की ओर से डेस्क लगाकर दिनभर निरंतर सेवाएं जारी रहीं। इस मौके पर राज्य सरकार की ओर से लगाए गए नोडल अधिकारी कैप्टन मनोज खत्री व जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा बीडीपीओ प्रमोद कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो दिन में 23 लोगों ने किया लोन के लिए आवेदन
एलडीएम संजय कुमार ने बताया कि अंत्योदय मेले के दौरान दो दिन में 23 लोगों ने लोन के लिए आवेदन किया है। यह लोन किराना, जनरल स्टोर, चाय की दुकान, गाय एवं भैंस के लिए आवेदन किए हैं। सोमवार को 10 तथा मंगलवार को 13 लोगों ने आवेदन किए। इन सभी उपभोक्ताओं को मिलाकर लगभग 50 लाख रुपये का लोन होगा। सरकार के निर्देेशानुसार 15 दिन के अंदर सभी को लोन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य ने लगाया खानापूर्ति का आरोप
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी और ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य बाबूलाल मुंडिया खेड़ा ने प्रशासन पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन कुछ नहीं कर रहा, केवल सरकार को दिखाने के लिए खानापूर्ति कर रहा है। तीन महीने पहले गाय एवं भैंसों पर मिलने वाली सब्सिडी अभी तक नहीं दी। जनवरी 2021 से डीआईसी फॉर्म भरे गए थे, उनका लोन नहीं मिला है। सरकार अच्छा काम कर रही है, लेकिन प्रशासन ठीक से काम नहीं कर रहा है।

सरकार ने किया अच्छा काम
गांव ताजीपुर निवासी पूर्णचंद ने बताया कि वह भैंसों के लिए लोन लेने आया था। उसने अपने सभी दस्तावेज पूरे कर दिए हैं। सरकार मेले लगाकर अच्छा काम कर रही है। प्रशासन भी उसमें भरपूर सहयोग दे रहा है। वह इस काम से संतुष्ट है।

 अंत्योदय मेले में विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन करते लोग। संवाद

अंत्योदय मेले में विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन करते लोग। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed